Ruturaj और अक्षर पटेल का मजेदार इंटरव्यू, रुतुराज ने 60 सेकेंड में बताया मैच रिपोर्ट, Watch Video

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे मुकाबले के बाद बीसीसीआई ने अक्षर पटेल और रुतुराज गायकवाड़ का एक मजेदार इंटरव्यू साझा किया है।

IND vs AUS 2nd T20 Match Axar Patel and Ruturaj Gaikwad Funny Interview

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया।

IND vs AUS 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भारत ने सीरीज के पहले और दूसरे मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। भारत ने दोनों ही मुकाबले में रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने टी20 का सबसे बड़ा रन चेज कर जीत दर्ज किया है, इसके अलावा दूसरे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी20 फॉर्मेट का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 234 रन का विशाल स्कोर बनाया है। इस मैच के बाद भारत के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल और बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ का एक इंटरव्यू सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुतुराज को डिस्टर्ब कर रहे थे अक्षर

बीसीसीआई ने भारत की जीत के बाद इस इंटरव्यू को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों जीत का जश्न मनाते हैं और एक गेम खेलते हैं। अक्षर ने रुतुराज को चैलेंज दिया कि आपको 60 सेकेंड के भीतर पूरे मैच का लेखा-जोखा बताना है। रुतुराज ने चैलेंज को स्वीकार किया और मैच का हाल बताना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे से खूब हंसी मजाक करते दिख रहे थे। जब रुतुराज ने बोलना शुरू किया, तो अक्षर उसे डिस्टर्ब करने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन

अगले मैच के लिए भी दिया चैलेंज

रुतुराज बोलते गए और अक्षर उन्हें डिस्टर्ब करते रहे, अक्षर उसे पानी पीने के लिए दे रहे थे, संतरा खाने के लिए दे रहे थे, लेकिन रुतुराज ने अपना ध्यान बोलने से नहीं हचाया। रुतुराज नहीं रुके और 60 सेकंड के भीतर पूरे मैच का हाल बता दिया। इस तरह रुतुरात ने इस चैलेंज को जीत लिया है। अक्षर ने अंत में कहा कि अगले मैच में सिर्फ 50 सेकेंड मिलेगा, उसमें बोलकर दिखाना।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ