IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में पीटा, ये रहे टीम इंडिया की जीत के पांच हीरो

India Beats Australia 2nd T20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

IND vs AUS 2nd T20 India Beats Australia Lead Series by 2-0 Five Heroes of Team India Victory

IND vs AUS 2nd T20 India Beats Australia Lead Series by 2-0 Five Heroes of Team India Victory

IND vs AUS 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज तिरुवनंतपुरम में खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ये लगातार दूसरी हार है। 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी और भारत ने 44 रनों से जीत हासिल कर ली। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

विज्ञापन

टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर!

इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में यह भारत का सबसे बड़ा स्कोर भी था। इस मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 236 रनों का लक्ष्य था लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम इस लक्ष्य तक पहुंचने में नाकामयाब रही है। भारत के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

https://www.whatsapp.com/channel/0029VaAEXHyDOQIgFgaNlY0e

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मार्कस स्टॉयनिश ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टिम डेविड ने 37 और स्टिव स्मिथ-मैथ्यू शॉर्ट ने 19-19 रनों की पारी खेली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सेवल को भी टीम में शामिल किया था लेकिन मैक्सवेल भी मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। मैक्सवेल के बल्ले से इस मैच में महज 12 रन ही निकले।

विज्ञापन

भारत की जीत के 5 हीरो

भारत की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। रुतुराज गायकवाड़ 58, यशस्वी जायसवाल 53 और ईशान किशन ने 52 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रिंकू सिंह ने नाबाद 31 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 19 रनों की पारी खेली। लेकिन अर्धशतक लगाकर टॉप 3 बल्लेबाज भारत के लिए जीत के हीरो रहे। वहीं गेंदबाजी करते हुए रवि बिश्नोई ने तीन बड़े विकेट मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड और जोश इंग्लिस के रूप में लिया। इसके बाद प्रसिद्ध  कृष्णा ने स्टीव स्मिथ, सीन एबट और नाथन एलिस को पवेलियन भेज भारत को जीत तक पहुंचाया। यशस्वी, रुतुराज, ईशान, रवि बिश्नोई और कृष्णा भारत की जीत के हीरो रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ