IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज में खेलेंगे रोहित शर्मा? केपटाउन टेस्ट के बाद क्या बोले हिटमैन

Rohit Sharma, IND vs AFG T20 Series: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने केपटाउन टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए। अफगानिस्तान सीरीज पर भी उनसे सवाल किया गया।

IND vs AFG T20 Series Will Rohit Sharma Play Indian Captain Speaks After Capetown Test

IND vs AFG T20 Series Will Rohit Sharma Play Indian Captain Speaks After Capetown Test (Image- X)

Rohit Sharma, IND vs AFG T20 Series: भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका दौरान तीन दिन पहले ही केपटाउन टेस्ट खत्म होते समाप्त हो गया है। इस दौरे के बाद अब टीम इंडिया को घरेलू सरजमीं पर लंबा सीजन खेलना है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले लगातार टीम इंडिया के खिलाफ घर में ही खेलेंगे। इसकी शुरुआत 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से होगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने दिया जवाब?

केपटाउन में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया ने रोहित से इस सवाल का जवाब जानना चाहा। पर एक बार फिर रोहित ने इसे टाल दिया। रोहित ने फिर यह कहकर इस सवाल पर चुप्पी साधी कि मुझे पता है कि आपका दिमाग कहां जा रहा है लेकिन अभी इस जीत के बारे में ही बात करते हैं। ऐसा ही जवाब रोहित शर्मा ने टेस्ट सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी दिया था।

विज्ञापन

रोहित-विराट की होगी वापसी!

रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली की वापसी को लेकर भी कई अटकलें हैं। हालिया रिपोर्ट में सामने आया था कि दोनों खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने की इच्छा जताई है। वहीं जानकारी ऐसी भी थी कि वर्ल्ड कप से पहले होने वाली आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में रोहित शर्मा का बतौर कप्तान वापसी करना तय है। वहीं हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और रुतुराज गायकवाड़ चोटिल हैं जो अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रह सकते हैं।

विज्ञापन

भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

  1. 11 जनवरी- पहला टी20, मोहाली (7 बजे IST)
  2. 14 जनवरी- दूसरा टी20, इंदोर (7 बजे IST)
  3. 17 जनवरी- तीसरा टी20, बेंगलुरु (7 बजे IST)

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया का स्क्वॉड नहीं घोषित हुआ है। अब केपटाउन टेस्ट खत्म हो चुकी है। कभी भी चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ के बीच मीटिंग हो सकती है। यह स्क्वॉड आगामी वर्ल्ड कप के बैलेंस को लेकर और रोहित व विराट के टी20 में फ्यूचर को लेकर भी बहुत सारी अटकलों को दूर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ