इन 5 भारतीय गेंदबाजों ने अपने T20 डेब्यू मैच में फेंका मेडन ओवर, एक तो बन चुका है चीफ सेलेक्टर

क्या आप जानते हैं कि भारत के कुछ ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने T20 क्रिकेट में डेब्यू करते ही अपनी गेंदबाजी से सबको हैरान कर दिया? जी हां, इन गेंदबाजों ने अपने पहले ही ओवर में एक भी रन नहीं दिया, यानी उन्होंने एक मेडन ओवर फेंका। आइए जानते हैं इन टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में।

Mayank Yadav Arshdeep Singh

Mayank Yadav Arshdeep Singh

T20 क्रिकेट में डेब्यू करना हर खिलाड़ी के लिए एक बड़ा अवसर होता है, लेकिन जब कोई गेंदबाज अपना पहला ही ओवन मेडन डालता है, तो यह उसके टैलेंट और स्किल का भी परिचायक होता है। ऐसी गेंदबाजी ना केवल टीम के लिए जरूरी होती है, बल्कि क्रिकेट फैंस के लिए भी एक अनोखा पल बन जाता है। आज हम बात करेंगे उन 5 भारतीय गेंदबाजों की जिन्होंने अपने T20 डेब्यू मैच में ही मेडन ओवर डालकर सबको चौंका दिया। आइए, जानते हैं कौनसे हैं ये भारतीय खिलाड़ी और कैसे उन्होंने अपने पहले मैच में ऐसा कमाल दिखाया।

Mayank Yadav

मयंक यादव

मयंक यादव ने हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच पहले T20 मैच में एक खास उपलब्धि हासिल की है। बता दें वे 5वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपने T20 डेब्यू मैच में एक मेडन ओवर फेंका। जिसमें कोई रन नहीं बना और ये मैच ग्वालियर में हुआ था।

Ajit Agarkar

अजीत अगरकर

अजीत अगरकर एक पूर्व क्रिकेटर हैं जिन्होंने 2006 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू पर एक मेडन ओवर फेंका। इसका मतलब है कि उन्होंने अपने पहले मैच में एक ओवर में कोई रन नहीं बनने दिए, जो कि एक गेंदबाज के लिए बहुत अच्छी बात है।

Khaleel Ahmed

खलील अहमद

तेज गेंदबाज खलील अहमद ने 2018 में कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले मैच में एक मेडन ओवर फेंका, यानी उस ओवर में बल्लेबाज ने कोई रन नहीं बनाया।

Navdeep Saini

नवदीप सैनी

नवदीप सैनी ने भी अपने टी20 करियर की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की थी। जब वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2019 में अपना पहला T20 मैच खेल रहे थे, उन्होंने पहले ही ओवर में ही एक मेडन ओवर फेंका था।

Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले T20 मैच में गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम का पहला ओवर फेंका था। सबसे खास बात ये थी कि इस ओवर में उन्होंने इंग्लैंड के किसी भी बल्लेबाज को एक भी रन नहीं बनाने दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ