बाज नहीं आ रहे हसन रजा, फिर दिए विवादित बयान, डीआरएस से हो रहा है झोल

ODI World Cup 2023. हसन रजा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने डिसीजन रिव्‍यू सिस्‍टम पर सवाल उठाए हैं।

Hasan Raza DRS BCCI ICC ODI World Cup 2023

हसन रजा का विवादित बयान। (Hasnain Liaquat/X)

विज्ञापन

ODI World Cup 2023. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हसन रजा (Hasan Raza) ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने डिसीजन रिव्‍यू सिस्‍टम (DRS) पर सवाल उठाए हैं। पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल लेवल पर शिरकत कर चुके रजा ने भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले के बाद कहा कि भारत अपने पक्ष में निर्णय रखने के लिए डीआरएस में हेरफेर कर रहा है।

41 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने एक टीवी चैनल पर खास बातचीत के दौरान कहा कि, ‘लेफ्ट आर्म स्पिनर की गेंद लेग स्‍टंप की लाइन पर पिच होने के बाद कैसे मिडिल स्‍टंप की ओर मुड़ सकती है। मेरा मानना है इसकी जांच हो।’

विज्ञापन

एंकर ने जब कहा कि आप दावे के साथ यह बात कह सकते हैं, तो पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘हां, ऐसा हो रहा है। यह पहली बार नहीं है। चर्चा में मैं पाकिस्तान को भी लाऊंगा। अफ्रीका के खिलाफ हमारा मुकाबला काफी करीबी था, लेकिन निर्णय हमारे पक्ष में नहीं गया। घरेलू लाभ, घरेलू परिस्थितियों में यही तो होता है।’

विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने कहा था कि टूर्नामेंट में कई सारी चींजे भारत के पक्ष में जा रही हैं, चाहे वह रिव्यू हो या कुछ और चीजें। शमी और सिराज कैसी गेंदबाजी कर रहे हैं। हमारे समय में गेंद रिवर्स स्विंग होती थी, लेकिन यहां क्या चल रहा है।

पाकिस्तानी दिग्गज ने विवादित बयान देते हुए कहा कि मैच के दौरान मुझे लग रहा है गेंद बदली जा रही है। पता नहीं इन्हे बीसीसीआई गेंद दे रही है या आईसीसी। इसपर बोर्ड को गौर करना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ