ICC के एक रूल पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- कभी क्रिकेट नहीं खेले हो क्या!
गौतम गंभीर ने आईसीसी के एक रूल की कड़ी आलोचना की है। गंभीर ने इस रूल पर भड़कते हुए कहा कि इससे अच्छा मशीन से गेंदबाजी करा लो।
Edited By Abhinav Raj

Image Credit- Social Media
Edited By Abhinav Raj

Image Credit- Social Media
Gautam Gambhir Criticized ICC Rule: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आईसीसी के एक रूल की कड़ी आलोचना की है। गंभीर ने इस रूल को गलत बताते हुए कहा कि लगता है जिन्होंने भी यह नियम बनाए होंगे, उन्होंने या तो कभी क्रिकेट नहीं खेले होंगे, या फिर कभी गेंदबाजी नहीं की होगी। इसलिए इस तरह के नियम बना रहे हैं, जो क्रिकेट के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है। चलिए आपको बताते हैं, गंभीर ने एमसीसी द्वारा बनाए गए आईसीसी के किस रूल की आलोचना की है।
Guwahati ✈️ Raipur#TeamIndia are here for the 4️⃣th #INDvAUS T20I 👌🏻👌🏻@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/kotB4o8vll
— BCCI (@BCCI) November 29, 2023
वनडे क्रिकेट में एक नियम है कि एक पारी में दो गेंदों का इस्तेमाल किया जाता है। शुरुआती 25 ओवर तक एक गेंद से खेला जाता है, फिर पारी का दूसरा 25 ओवर का स्लॉट दूसरी गेंद से कराई जाती है। गंभीर ने इस नियम की आलोचना करते हुए कहा कि यह गलत है। एक ही ओवर से पूरी पारी होनी चाहिए। इसके अलावा गंभीर ने एक और नियम की आलोचना की है। अगर फिक्स समय पर गेंदबाज ओवर नहीं फेक पाते हैं, तो रूल के मुताबिक टीम को फाइन के तौर पर सर्कल के अंदर 4 के बजाय 5 खिलाड़ी रखने होते हैं, गंभीर ने इस रूल को भी गलत बताया है।
https://twitter.com/gujarat_titans/status/1730066622323581122
गंभीर ने इन दोनों नियमों की आलोचना करते हुए कहा कि इसे बदलने की जरूरत है। ऐसा लगता है जिन्होंने भी ये नियम बनाए हैं, उन्होंने कभी क्रिकेट नहीं खेला होगा। गंभीर ने आगे कहा कि अगर ऐसे नियम बनाने हैं, फिर तो खिलाड़ी की जगह बॉलिंग मशीन से गेंदबाजी करा लेना चाहिए। बता दें कि गंभीर हमेशा से अपने इस बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, किसी के बारे में कुछ भी कहना हो, तो वह खुलेआम बिना किसी झिझक के बोलते हैं। इस कड़ी में अब गंभीर ने आईसीसी के नियम पर भी बोला है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: