ENG vs SL: चमिका ने छलांग लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, हसरंगा की आंखों में दिखी आग, देखें वीडियो

ENG vs SL chamika karunaratne wanindu hasaranga jos buttler

ENG vs SL chamika karunaratne wanindu hasaranga jos buttler

नई दिल्ली: इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के 29वें मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत दर्ज करते ही ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल से बाहर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका को जीत के लिए सपोर्ट कर रही थी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। हालांकि श्रीलंका के खिलाड़ियों ने अंत तक लड़ाई लड़ी।

विज्ञापन

वानिंदु हसरंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जब इंग्लैंड के बल्लेबाज क्रीज पर टिक रहे थे तब हसरंगा ने ही अपनी टीम को पहली सफलता दिखाई। कप्तान जोस बटलर का विकेट चटकाते ही हसरंगा इस तरह उत्साहित हो गए कि उनकी आंखें लाल हो गईं।

विज्ञापन

आठवें ओवर में दिखा नजारा

ये नजारा आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला। जोस बटलर 22 गेंदों में 28 रन बनाकर खेल रहे थे। बटलर और एलेक्स हेल्स की जोड़ी ने श्रीलंका की चिंता बढ़ा दी थी। दोनों बल्लेबाज 7 ओवर में 75 रन की साझेदारी कर चुके थे। ऐसे में जैसे ही हसरंगा ने इस ओवर की दूसरी गेंद डाली, बटलर ने इसे मिडविकेट के ऊपर से ठोकने की कोशिश की, ये गेंद बाउंड्री पार करने ही वाली थी कि डीप फॉरवर्ड से भागे फील्डर चमिका करुणारत्ने ने दौड़ लगाई और शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया।

विज्ञापन

चमिका की ये फील्डिंग इतनी शानदार थी कि दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। इस तरह श्रीलंका को अपना पहला विकेट मिला। हसरंगा की आंखों में इसकी खुशी देखने को मिली। बटलर को आउट करते ही वे उत्साह में आए और अनोखे अंदाज में जश्न मनाते हुए देखे गए।

इंग्लैंड की सेमीफाइनल में एंट्री

हालांकि इसके बाद श्रीलंका के गेंदबाजों ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बेन स्टोक्स ने टीम को जिताने की जिम्मेदारी कंधे पर उठाई और जीत दिलाकर पवेलियन वापस लौटे। इंग्लैंड इस जीत के साथ 7 अंक लेकर नेट रन रेट के बूते सेमीफाइनल का रास्ता तय कर चुकी है। न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि ग्रुप 2 से कौनसी टीमें सेमीफाइनल का रास्ता तय करती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ