‘वर्ल्डकप 2023 से पहले किसी भी बल्लेबाज को नहीं देना चाहिए आराम’ गावस्कर ने कोहली, रोहित के ब्रेक पर साधा निशाना

IND vs AUS 3rd ODI Sunil Gavaskar

IND vs AUS 3rd ODI Sunil Gavaskar

World Cup 2023: टी20 वर्ल्ड 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया अब 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही है, वहीं इसके बाद टीम को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच खेलना है। वहीं न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के स्टार खिलाडी जैसे विराट कोहली, केएल राहुल और रोहित शर्मा को आराम दिया गया था। अब इसे लेकर दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने नाराजगी जताई है और टीम मेनेजमेंट से ये मांग की है कि वर्ल्ड कप से पहले किसी भी खिलाड़ी को आराम नहीं दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को नहीं देना चाहिए आराम

सुनील गावस्कर के मुताबिक टीम के सीनियर खिलाड़ियों को एक साथ ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलना चाहिए तभी टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए अच्छी तैयारी कर पाएगी।इनसाइड स्पोर्ट के मुताबिक गावस्कर ने कहा है कि ‘ज्यादा और कम बल्लेबाजी का ख्याल अपने हाथ में होता है। लेकिन इस दौरान कोई आराम नहीं होना चाहिए, वो ज्यादा से ज्यादा आपस में बल्लेबाजी करे जो की वर्ल्डकप 2023 के लिहाज से बेहतर होगा।’

गावस्कर ने टीम प्रबंधन को सलाह दी है कि बल्लेबाजों को लंबे समय तक एक साथ खेलने के लिए ब्रेक दें। दरअसल, दिग्गज बल्लेबाजों के मुताबिक इससे टीम को लंबे समय में फायदा होगा।गावस्कर ने आगे कहा, लिमिटेड ओवरों में, पार्टनरशिप बल्लेबाजी के लिए बल्लेबाजों को एक-दूसरे के फैसले पर विश्वास करने की जरूरत होती है और यह तभी हो सकता है जब वे नियमित रूप से एक-दूसरे के साथ खेलते रहें।’

विज्ञापन

ये खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे पर नहीं आएंगे नजर

बता दें टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे पर आराम दिया गया था। जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल व अन्य शामिल थे। ये सभी खिलाड़ी अब बांग्लादेश दौरे पर वापस आ जाएंगे। वहीं ये खिलाड़ी शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक की जगह लेंगे जो कि न्यूजीलैंड की सीरीज के बाद सीधे घर चले जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ