क्रिस गेल का सूर्या पर बड़ा बयान, कहा- मैं हूं इकलौता 'यूनिवर्स बॉस'

Chris Gayle On Suryakumar Yadav: क्रिस गेल को नहीं पसंद सूर्यकुमार यादव को नया यूनिवर्स बॉस कहना। दुनिया में सिर्फ एक ही यूनिवर्स बॉस।

Chris Gayle On Suryakumar Yadav there-will-no-other-universe-boss

Chris Gayle On Suryakumar Yadav there-will-no-other-universe-boss

विज्ञापन

Chris Gayle On Suryakumar Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, सीरीज के दो मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है। आज सीरीज का तीसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई है। सूर्याकुमार सीरीज में कप्तानी के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी भी कर रहे है। कंगारू गेंदबाजों के खिलाफ सूर्या का बल्ला आग उगल रहा है।

पहले मैच में सूर्याकुमार ने 42 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली थी और टीम इंडिया के लिए 209 रनों की चेज को भी आसान बना दिया था। अक्सर सूर्याकुमार की तुलना फैंस एबी डिविलियर्स से करते है तो वहीं कुछ फैंस उनको नया यूनिवर्स बॉस भी बताते है। हालांकि क्रिकेट जगत में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को कहा जाता है, वहीं अब सूर्यकुमार यादव को यूनिवर्स बॉस कहे जाने पर क्रिस गेल ने तंज कसा है।

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

दुनिया में सिर्फ एक यूनिवर्स बॉस

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए क्रिस गेल ने कहा, “दुनिया में सिर्फ एक ही यूनिवर्स बॉस है और दूसरा कोई भी यूनिवर्स बॉस नहीं बन सकता है। यहां कोई दूसरा गेल नहीं होगा गेल सिर्फ एक ही है और वहीं रहेगा।” इस दौरान गेल ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा रोहित शर्मा मेरी तरह है वो भी गेंदबाजों को तबाह करना चाहते है।

विज्ञापन

बता दें, पिछले काफी समय से सूर्याकुमार यादव का बल्ला टी20 क्रिकेट में आग उगल रहा है, जिसके चलते वे टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए है। वनडे में खामोश रहने वाले सूर्याकुमार का खेल टी20 में आते ही चेंज हो जाता है और ये हमने हाल ही में भी देखा है। विश्व कप 2023 में सूर्याकुमार का बल्ला बिल्कुल भी नहीं चला था।

विज्ञापन

जिसके बाद उनको लगातार टीम में मौके दिए जाने को लेकर भी चयनकर्ताओं पर काफी सवाल उठने लगे थे। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में इस बल्लेबाज के तेवर ही बदल गए। सूर्याकुमार यादव को पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी मिली है और उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को लगातार दो मैच जिता दिए है। अब तीसरे मैच में भी फैंस को उनसे ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ