IND vs BAN: भारत ने जीत के साथ किया U19 वर्ल्ड कप का आगाज, कैसी रही पाकिस्तान की शुरुआत

U19 World Cup 2024, India vs Bangladesh: भारतीय युवा टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में विजयी आगाज किया है। वहीं पाकिस्तान भी शुरुआत अच्छी रही।

U19 World Cup 2024 India Beats Bangladesh Pakistan Cricket Team Dismantles Afghanistan

U19 World Cup 2024 India Beats Bangladesh Pakistan Cricket Team Dismantles Afghanistan (Image- X)

U19 World Cup, India vs Bangladesh: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज शुक्रवार से हो गया था। टीम इंडिया ने शनिवार को अपने अभियान की शुरुआत की। पहले मैच में युवा भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराया और विजयी शुरुआत की। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम महज 167 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 84 रनों से जीत लिया। वहीं पाकिस्तान की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ विशाल जीत के साथ आगाज किया।

विज्ञापन

कौन रहा भारत की जीत का हीरो?

भारत के लिए इस मैच में बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ने 76 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। उन्होंने अपने कप्तान उदय सहारन के साथ टीम को संभाला था। भारतीय कप्तान ने भी 64 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद 252 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को सौम्य पांडे की खतरनाक गेंदबाजी का सामना करना पड़ा। सौम्य ने 9.5 ओवर में 1 मेडन और 24 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा मुशीर खान को भी 2 सफलताएं मिलीं।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को धोया

अगर पड़ोसियों की बात करें तो पाकिस्तान ने भी शनिवार से अपना अभियान शुरू किया। टीम ने अफगानिस्तान को पहले मुकाबले में बुरी तरह धोया। पाकिस्तान की टीम ने ओपनर शाहजैब खान के शानदार शतक की बदौलत 284 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान की टीम महज 103 रन पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान ने 181 रन की विशाल जीत दर्ज की।

विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम हिस्सा ले रही हैं। भारत ग्रुप ए में है तो पाकिस्तान को ग्रुप डी में रखा गया है। पाकिस्तानी टीम अपना अगला मुकाबला अब 24 जनवरी को नेपाल के खिलाफ खेलेगी। वहीं भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को आयरलैंड से होगा। भारत अभी ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है तो पाकिस्तान की टीम ग्रुप डी में टॉप पर मौजूद है।

विज्ञापन

https://twitter.com/DoctorofCricket/status/1748723299645866121

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ