IND vs AUS: गर्मी से परेशान स्मिथ के लिए बीच मैदान लाई गई कुर्सी, कोहली ने मजे लेते हुए किए डांस, देखें वीडियो

IND vs AUS 3rd ODI

स्टीव स्मिथ के लिए बीच मैदान पर लाया कुर्सी।

विज्ञापन

Chair on field for Steven Smith: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है। यह मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। यहां आज काफी धूप भी है। ऐसे में पहली पारी के दौरान बीच मैदान पर कुछ अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। तेज धूप होने के कारण ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी करते हुए काफी थक गए थे। ऐसे में उनके लिए बीच मैदान पर कुर्सी लाया गया।

ये भी पढ़ें:- Watch Video: दीपेंद्र ने गेंद को कराए सूर्य के दर्शन, एक के बाद एक 8 आसमानी छक्के, 9 गेंदों में अर्धशतक

विज्ञापन

स्मिथ के पास पहुंचे विराट

मैच के दौरान स्टीव स्मिथ इतने थके हुए दिखे कि उनके लिए कुर्सी मंगवाई गई। उन्हें ओवर के ब्रेक के बीच कुर्सी पर बैठाया गया और उनके सिर पर बर्फ की सिल्ली रखी गई। ऐसे में उन्हें काफी राहत मिली होगी। इस दौरान स्मिथ को कुर्सी पर बैठे देख विराट कोहली उनके पास पहुंच गए और डांस करने लगे।

https://twitter.com/JioCinema/status/1706980686522110158

स्मिथ ने खेली 74 रनों की पारी

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की। स्टीव स्मिथ ने मैच में बेहतर पारी खेली है। उन्होंने सिर्फ 61 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। इस पारी में स्मिथ के 8 चौके और एक छक्के भी शामिल है। स्मिथ धीरे-धीरे अपनी शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन तभी मोहम्मद सिराज ने उन्हें चलता कर दिया। सिराज की गेंद पर स्मिथ एलबीडब्ल्यू हो गए हैं। इस पारी में स्मिथ ने 8 चौके और एक छक्के भी जड़े हैं। स्मिथ ने आने के साथ ही जिस अंदाज में खेलना शुरू किया इसे ऐसा लग रहा था कि वह लंबी पारी खेलने वाले हैं। ऐसा लग रहा था कि वह अर्धशतक को शतक में तब्दील करेंगे, लेकिन वह सिराज की जाल में फंस गए और चलते बने।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ