BBL 2023: गेंद पर 'चीते' की रफ्तार से झपटा फील्डर, लपक लिया खतरनाक कैच, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

BBL 2023 Josh Nathan McAndrew took a dangerous catch Brown out
Edited By Bhoopendra Rai

BBL 2023 Josh Nathan McAndrew took a dangerous catch Brown out
BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों बिग बैश लीग खेली जा रही है। आज इस लीग का पहला एमिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें सिडनी थंडर बनाम ब्रिस्बेन हीट की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में सिडनी की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है, जबकि ब्रिसबेन हीट पहले बल्लेबाजी कर रही है।
इस मैच में फील्डर Nathan McAndrew ने एक कमाल का कैच लपका। दरअसल, ब्रिसबेन हीट के बल्लेबाज ने लॉन्ग ऑन की दिशा में तूफानी शॉट खेला था, जिस पर फील्डर McAndrew चीते की रफ्तार से झपटे और अद्भुत कैच लपक लिया। वह कैच लेने के बाद मैदान पर गुलाटी मारते नजर आए। उधर बल्लेबाज Josh Brown 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
https://twitter.com/BBL/status/1618889744917868545?s=20&t=k7gPh3FvZ9EoTvUwGxvSOg
दरअसल, मैच के चौथे ओवर की पहली गेंद पर बल्लेबाज जोश ब्राउन ने गेंद को छक्के के लिए भेजना चाहा था, लेकिन टाइमिंग सही नहीं होने से गेंद मैदान के अंदर ही रह गई और वह कैच आउट हो गए। अगर मैच की बात करें तो ब्रिसबेन हीट ने 14 ओवर का खेल होने तक 121 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 81, जबकि लाबुशेन 32 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम ने 1 ओवर के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं।
और पढ़िए – ‘मैंने उनसे अच्छा खिलाड़ी नहीं देखा’ Suryakumar Yadav के मुरीद हुए रिकी पोंटिंग, कह दी ये बड़ी बात
डेविड वार्नर, मैथ्यू गिलक्स (wk), जेसन सांघा, ओलिवर डेविस, एलेक्स रॉस, डैनियल सैम्स, बेन कटिंग, नाथन मैकएंड्रू, क्रिस ग्रीन (c), रॉस पॉसन, उस्मान कादिर
उस्मान ख्वाजा (कप्तान), जोश ब्राउन, मारनस लाबुस्चगने, मैट रेनशॉ, सैम हैन, जिमी पीरसन (विकेटकीपर), जेम्स बाजले, माइकल नेसर, मैथ्यू कुह्नमैन, स्पेंसर जॉनसन, मिशेल स्वेपसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: