बाबर आजम ने छोड़ी कप्तानी, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए कैप्टन को लेकर भी कही ये बात

Babar Azam Quits Captaincy: पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने अपनी कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। हालांकि, इसकी अटकलें लगातार लग रही थीं।

Babar Azam Quits Pakistan Cricket Team Captaincy

Babar Azam Quits Pakistan Cricket Team Captaincy

Babar Azam Quits Captaincy: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने वर्ल्ड कप 2023 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब बड़ा कदम उठा लिया है। लगातार ऐसी अटकलें थीं कि बाबर आजम टीम की कप्तानी छोड़ देंगे या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कोई बड़ा फैसला लेगा। अब बुधवार 15 नवंबर को पाकिस्तानी क्रिकेटर ने एक्स पर एक पत्र जारी किया और सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने साथ ही साथ अपनी कप्तानी के दौरान टीम को नंबर 1 वनडे टीम बनाने का भी जिक्र किया।

विज्ञापन

बाबर आजम ने शेयर किया पोस्ट

बाबर आजम ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए पत्र शेयर किया और उसमें लिखा कि,’मुझे याद है जब 2019 में मुझे पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। इन चार सालों में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। लेकिन हर वक्त मेरा एक ही लक्ष्य था कि पाकिस्तान के सम्मान को कभी क्रिकेट जगत में नुकसान ना हो। व्हाइट बॉल फॉर्मेट (वनडे) में नंबर एक टीम बनना सभी कोच, प्लेयर्स और टीम स्टाफ के परिश्रम का फल था। मैं सभी फैंस का भी उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद अदा करता हूं।’

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा कि,’आज मैं सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान करता हूं। यह फैसला मेरे लिए आसान नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि यह कॉल लेने का यह सही वक्त है। मैं हमेशा एक प्लेयर के तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ रहूंगा। साथ ही नए कप्तान के साथ अपना अनुभव भी शेयर करता रहूंगा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मैं इस जिम्मेदारी को देने के लिए धन्यवाद अदा करना चाहता हूं।’ आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम बाबर आजम की कप्तानी में वर्ल्ड कप 2023 में पांचवें स्थान पर रही थी। टीम ने 9 लीग मैच में से 5 गंवाए थे।

विज्ञापन

बाबर आजम का कैप्टेंसी रिकॉर्ड

बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की। उन्होंने 20 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 6 गंवाए और 10 में टीम को जीत मिली। इसके अलावा वनडे की बात करें तो बाबर की कप्तानी में 43 में से 26 वनडे मुकाबले पाकिस्तान ने जीते और 16 में उसे हार मिली। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा। अब बात करें टी20 की तो पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम रनर अप रही थी। बाबर ने कुल 71 टी20 इंटरनेशल में पाकिस्तान की कमान संभाली जिसमें से 41 मैच टीम ने जीते और 23 में हार मिली। इसके अलावा 7 मुकाबले नो रिजल्ट रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ