---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने सहवाग और युवराज को छोड़ा पीछे, वर्ल्ड कप में बना दिए एकसाथ 5 बड़े रिकॉर्ड

Shreyas Iyer Century, IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप 2023 में बैक टू बैक दो शतक लगा दिए हैं। उन्होंने एक ही पारी में 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।

---विज्ञापन---

Shreyas Iyer Record Century, IND vs NZ: भारतीय टीम के लिए नंबर 4 की समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई थी। साल 2019 के वर्ल्ड कप में मिली हार के पीछे भी यह एक प्रमुख कारण था। लेकिन अब श्रेयस अय्यर ने मौजूदा वर्ल्ड कप 2023 में इस समस्या को दूर कर दिया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार अपना दूसरा शतक ठोका और इसी के साथ वह 500 से ऊपर रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी विराट और रोहित के बाद बने। उन्होंने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड को धोया था। अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने बेहतरीन शतक जड़ा।

70 गेंदों पर आई 105 रन की पारी से अय्यर ने पांच बड़े रिकॉर्ड भी बना लिए। इस पारी में अय्यर ने कुल 4 चौके और आठ छक्के लगाए। उन्होंनो कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। पिछले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ भी अय्यर ने 94 गेंदों पर 128 रन बनाए थे। उनका साथ ही लगातार चौथे मैच में यह फिफ्टी प्लस स्कोर भी था। वहीं वह लगातार दो शतक लगाकर भी वर्ल्ड कप के खास रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल हो गए। आइए अब जानते हैं एक-एक करके वो पांचों रिकॉर्ड जो अय्यर ने इस पारी में बनाए:-

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- विराट के 50वें शतक पर सचिन ने किया रिएक्ट, अपना रिकॉर्ड टूटने पर सुनाई 15 साल पुरानी कहानी

---विज्ञापन---

1- एक वर्ल्ड कप पारी में सबसे ज्यादा छक्के

  • 8 – श्रेयस अय्यर vs न्यूजीलैंड, मुंबई (वानखेड़े), 2023
  • 7 – सौरव गांगुली vs श्रीलंका, टॉन्टन , 1999
  • 7 – युवराज सिंह vs बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2007
  • 6 – कपिल देवन vs जिम्बाब्वे, टर्नब्रिज वेल्स, 1983
  • 6 – रोहित शर्मा vs पाकिस्तान, अहमदाबाद, 2023
  • 6 – श्रेयस अय्यर vs श्रीलंका, मुंबई (वानखेड़े), 2023

2- वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक (भारतीय)

  • 62 – केएल राहुल vs नीदरलैंड, 2023
  • 63 – रोहित शर्मा vs अफगानिस्तान, 2023
  • 67 – श्रेयस अय्यर vs न्यूजीलैंड, 2023
  • 81 – वीरेंद्र सहवाग vs बरमूडा, 2007
  • 83 – विराट कोहली vs बांग्लादेश, 2011

3- भारत के लिए वर्ल्ड कप में लगातार 2 या उससे ज्यादा शतक

  • 3 – रोहित शर्मा (2019)
  • 2 – राहुल द्रविड़ (1999)
  • 2* – श्रेयस अय्यर (2023)

यह भी पढ़ें:- IND vs NZ: विराट कोहली ने ODI में पूरा किया शतकों का पचासा, एक पारी में तोड़ दिए सचिन तेंदुलकर के 3 बड़े रिकॉर्ड

4- वर्ल्ड कप के एक एडीशन में नंबर 4 या उससे नीचे सबसे ज्यादा रन

  • 526* – श्रेयस अय्यर (2023)
  • 499 – स्कॉट स्टायरिस (2007)
  • 482 – एबी डिविलियर्स (2015)
  • 465 – बेन स्टोक्स (2019)
  • 456 – मार्टिन क्रो (1992)

5- वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर

  • 5 – विराट कोहली (2019)
  • 4 – सचिन तेंदुलकर (1996)
  • 4 – सचिन तेंदुलकर (2003)
  • 4 – नवजोत सिंह सिद्धू (1987)
  • 4 – श्रेयस अय्यर (2023

First published on: Nov 15, 2023 06:56 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola