नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पाकिस्तान के तीसरे सबसे बड़ा नागरिक सम्मान सितारा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया है। यह उन्हें पाकिस्तान दिवस पर लाहौर में आयोजित एक समारोह में दिया गया। बाबर 28 साल की उम्र में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को पछाड़कर सम्मान प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं। सरफराज को 2018 में कराची में सितारा-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया गया था, जब वह 31 वर्ष के थे। वहीं पाकिस्तान की पूर्व महिला कप्तान बिस्माह मारूफ को चौथे सबसे बड़े सम्मान तमगा-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया गया। पूर्व ब्लाइंड क्रिकेटर मसूद जान को प्राइड ऑफ परफॉरमेंस अवॉर्ड मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 14 अगस्त को की थी घोषणा

पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल 14 अगस्त को घोषणा की थी कि वह बाबर को क्रिकेट के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार देगी। सम्मान पाने के बाद बाबर कई पूर्व क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हो गए। जावेद मियांदाद, इंजमाम-उल-हक, मोहम्मद यूसुफ, यूनिस खान, शाहिद अफरीदी, सईद अजमल और मिस्बाह-उल-हक को भी इस तरह से सम्मानित किया गया। बाबर ने माता-पिता, प्रशंसकों और पाकिस्तान के लोगों को समर्पित करते हुए एक विशाल सम्मान कहा। कामरान अकमल, अजमल, शाहनवाज दहानी, सईम अयूब और मोहम्मद हारिस सहित कई क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन

कई कीर्तिमान बना चुके हैं बाबर आजम

2015 में अपनी अंतरराष्ट्रीय शुरुआत करने के बाद से बाबर एक के बाद एक कई कीर्तमान स्थापित कर रहे हैं। वह पाकिस्तान के इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों में शुमार हैं। 2021 में टेस्ट कप्तानी संभालने से पहले उन्हें 2020 में ODI और T20I का कप्तान नामित किया गया था। उन्हें 2022 का ICC मेन्स क्रिकेटर नामित किया गया, साथ ही उस वर्ष की ODI टीम का कप्तान भी बनाया गया था।

विज्ञापन

दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं मारूफ

सना मीर के नक्शेकदम पर चलते हुए मारूफ तमगा-ए-इम्तियाज पाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं। उन्होंने पिता को पुरस्कार समर्पित करते हुए कहा कि वह उनके बुरे समय में साथ खड़े रहे। 31 साल की मारूफ ने 2013 में पाकिस्तान की कप्तानी संभाली थी। 2020 तक उन्होंने इसे बरकरार रखा। उन्होंने अपनी बेटी को जन्म देने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया। इसके बाद उन्होंने वापसी की और कप्तानी संभाली। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने पद छोड़ दिया था। हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप के दौरान उन्होंने टीम का नेतृत्व किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ