AUS vs ENG ODI: Beer पी रहा था दर्शक, डेविड मलान का कैच लपकने के बाद गटका घूंट, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

AUS vs ENG ODI dawid malan
Edited By Pushpendra Sharma

AUS vs ENG ODI dawid malan
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान से दिलचस्प नजारे सामने आते हैं। जिसे देख दर्शक दंग रह जाते हैं। एक ऐसा ही नजारा एडिलेड ओवल में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में सामने आया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की ओर से डेविड मलान ने तूफानी पारी खेलते हुए ताबड़तोड़ शतक ठोक डाला। उन्होंने अपनी पारी में कई गगनचुंबी छक्के लगाए। मलान ने 124 गेंदों में 12 चौके-4 छक्के ठोक 134 रन कूट डाले। इस दौरान ऐसा नजारा सामने आया, जिसे देख दर्शकों को भी मजा आ गया।
अभी पढ़ें – ‘T20 कप्तानी छोड़ दें बाबर आजम, पाकिस्तान के पास ये तीन विकल्प…,’ शाहिद अफरीदी ने दिया बड़ा बयान
ये नजारा 42वें ओवर में देखने को मिला। एश्टन एगर ने जैसे ही इस ओवर की दूसरी गेंद डाली, मलान ने इसे क्रीज पर खड़े-खड़े ही डीप कवर पॉइंट की ओर उड़ा दिया। ये छक्का हवा में काफी देर तक लटका रहा, जैसे ही गेंद नीचे आई दर्शकों में हलचल मच गई। कुछ दर्शक बीयर पी रहे थे। ऐसे में उन्होंने जैसे ही गेंद आते देखी, अपना ग्लास नीचे रखा और एक हाथ से कैच पकड़ लिया। आखिरकार जब गेंद को फील्डर की ओर फेंका गया तो दर्शक ने दोबारा ग्लास उठाया और घूंट गटक लिया। ये पूरा नजारा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
https://twitter.com/AbdullahBDFan/status/1593132232176152576
हालांकि मलान की पारी बेकार गई और वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड अपना पहला वनडे मुकाबला हार गई। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 287 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। डेविड वॉर्नर ने 86, ट्रैविस हेड ने 69, स्टीव स्मिथ ने नाबाद 80 और कैमरन ग्रीन ने 20 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। एलेक्स कैरी ने 21 और मार्नस लाबुशेन ने 4 रन बनाए। सीरीज का दूसरा मैच 19 नवंबर को एससीजी में खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: