Asia Cup 2023: UAE को हराकर नेपाल टीम ने रचा इतिहास, अब ये 6 टीमें खेलेंगी एशिया कप
Edited By Bhoopendra Rai

Nepal qualified for Asia Cup
Edited By Bhoopendra Rai

Nepal qualified for Asia Cup
Asia Cup 2023: नेपाल की क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। इस टीम ने पहली बार Asia Cup 2023 के लिए क्वालीफाई किया है। यूएई को हराकर इस टीम ने टॉप 6 में अपनी जगह पक्की की। ये पहली बार है टीम नेपाल की टीम एशिया कप में खेलती दिखेगी। नेपाल से पहले एशिया कप के लिए पांच टीमें क्वालीफाई कर चुकी थीं। अब नेपाल इस टूर्नामेंट में खेलने वाली छठी टीम बन गई है।
Incredible news for Nepal fans as their team create history 🙌
Details ⬇️https://t.co/eBl8qYI3Vg
— ICC (@ICC) May 2, 2023
नेपाल ने एशिया कप से यूएई की टीम को बाहर कर दिया है। सोमवार को हुए मुकाबले में यूएई की टीम 33.1 ओवर में 117 रन ही बना पाई थी। इसके बाद बैटिंग करने उतरी नेपाल की टीम ने 30.2 ओवर में 118 रन बनाकर जीत हासिल की और यूएई को इस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
एशिया कप 2023 का आयोजन कहां होगा, ये अब तक क्लियर नहीं हो पाया है। इस बड़े टूर्नामेंट कीमेजबानी फिलहाल पाकिस्तान के पास है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात या फिर कतर में खेला जा सकता है। लेकिन अब तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: