नई दिल्ली: इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को क्रिकेट अनुशासन आयोग (सीडीसी) ने फटकार लगाई है। मामला उनके चेहरे को ब्लैक कलर से पेंट करने से जुड़ा है। वह एक पार्टी में ब्लैकफेस में नजर आए थे। इसके बाद बवाल मच गया था। हेल्स की इस पुरानी तस्वीर पर सीडीसी ने फटकार लगाई गई है।

विज्ञापन

इस फोटो को पिछले साल एक नेशनल न्यूजपेपर ने प्रकाशित किया था। हालांकि पिछले साल द सन द्वारा फोटो प्रकाशित किए जाने पर हेल्स ने सार्वजनिक माफी जारी की थी। उन्होंने सीडीसी की जांच के दौरान इन पुराने मामलों के बार-बार प्रकाशन की आवश्यकता पर भी सवाल उठाया था। सीडीसी ईसीबी का एक निकाय है जो इंग्लैंड और वेल्स में पेशेवर घरेलू खेल में अनुशासनात्मक मामलों की सुनवाई करता है।

विज्ञापन

क्रिकेट के हितों के लिए प्रतिकूल

हेल्स पर अगस्त में ईसीबी के निर्देश 3.3 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। जिसमें कहा गया है कि “ऐसा कोई भी व्यक्ति खुद को इस तरह से संचालित नहीं कर सकता है या ऐसा कोई कार्य नहीं कर सकता है जो क्रिकेट के हितों के लिए प्रतिकूल हो या जो क्रिकेट के खेल को प्रभावित कर सकता है। इससे किसी भी क्रिकेटर या क्रिकेटरों के समूह की बदनामी हो, ऐसे कार्य नहीं किया जाना चाहिए।”

विज्ञापन

हेल्स ने आरोप किए स्वीकार

हेल्स ने आरोप स्वीकार कर लिए हैं। उन्होंने सीडीसी की जांच को बताया कि फोटो को उनके किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट से लिंक नहीं किया गया है। इसके लिए उन्होंने कदम उठाए थे। सीडीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी ने तर्क दिया कि हेल्स ने 2018 में उनके निर्देशों का उल्लंघन किया। ये आरोप सितंबर 2017 में एक नाइट क्लब के बाहर ब्रिस्टल स्ट्रीट-फाइट में उनकी भागीदारी से संबंधित थे। वारविकशायर और लीसेस्टरशायर के पूर्व ऑलराउंडर अतीक जाविद को भी 2011 में फेसबुक पर अज़ीम रफीक के साथ यहूदी-विरोधी मैसेज के लिए फटकार लगाई गई थी।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, एलेक्स हेल्स ने एक पार्टी के दौरान अपना चेहरा काला कर लिया था। उन्होंने नए साल की पूर्व संध्या पर अपनी उपस्थिति से साथी मेहमानों को चौंका दिया था। हालांकि उन्होंने यह कहकर इसे सही ठहराने का प्रयास किया था कि यह अमेरिकी रैपर टुपैक शकूर को एक श्रद्धांजलि है, लेकिन क्रिकेट जगत में उनकी इस हरकत को नस्लवाद माना गया। इसके बाद जांच बैठा दी गई। हेल्स वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 47 गेंदों में 4 चौके-7 छक्के ठोक नाबाद 86 रन ठोक डाले थे। उनकी तूफानी पारी ने भारत को 10 विकेट से शिकस्त दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ