VIDEO: मोहम्मद सिराज ने किया सबसे बड़ा 'शिकार', Joe Root का मुश्किल कैच लेकर छा गए ऋषभ पंत

Rishabh Pant superb Catch: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने जो रूट का एक कमाल का कैच लपका है. उन्हें मोहम्मद सिराज ने फंसाया और पंत ने डाइव लगाकार बढ़िया कैच लिया.

Mohammed Siraj Dismissed Joe Root Rishabh Pant Take superb Catch

Mohammed Siraj Dismissed Joe Root Rishabh Pant Take superb Catch

विज्ञापन

सिराज ने दिए बैक टू बैक झटके

दरअसल, तीसरे दिन कप्तान शुभमन गिल ने पहले सेशन में आकाशदीप और मोहम्मद सिराज से बॉलिंग का आगाज कराया. पहला ओवर आकाशदीप ने किया. दूसरा ओवर सिराज लेकर आए. यह उनका तीसरे दिन के स्पेल का पहला ही ओवर था और अपने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने जो रूट को फंसा लिया.

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने पकड़ा शानदार कैच

सिराज ने 22वें ओवर की तीसरी गेंद लेग साइड डाली थी, जो रूट के बल्ले का ऐज लेकर चौके के लिए जा रही थी, लेकिन बीच में ऋषभ पंत आ गए. उन्होंने बायीं तरफ डाइव लगाते हुए हवा में ही कैच लपक लिया. यह बेहद ही मुश्किल कैच था, लेकिन पंत की फुर्ती ने इसे आसान बना लिया. जैसे ही रूट ने पीछे मुड़कर देखा तो वो निराश हुए. वो धीरे-धीरे मैदान से बाहर गए. उनका रिएक्शन बता रहा था कि वो कितने निराश थे. यह भारत के लिए बड़ा विकेट था, क्योंकि रूट इंग्लैंड टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं. अब उनके आउट होने से टीम इंडिया जीत की तरफ बढ़ रही है.

विज्ञापन

85 रनों पर खोए 5 विकेट, बेन स्टोक्स का खाता नहीं खुला

एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड पूरी तरह बैकफुट पर है. पहले दो दिन भारतीय टीम ने बल्ले से जलवा दिखाया था. फिर तीसरे दिन की शुरुआत में ही बैक टू बैक 2 विकेट ले लिए. 77/3 के स्कोर से तीसरे दिन खेलने उतरी इंग्लैंड टीम ने 84 रनों पर 5 विकेट खो दिए. जो रूट 46 गेंदों पर 22 जबकि कप्तान बेन स्टोक्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

गिल का दोहरा शतक, इंग्लैंड पर फॉलोऑन का खतरा

अगर मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए हैं. कप्तान शुभमन गिल ने 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. यशस्वी जायसवाल ने 87 जबकि रवींद्र जडेजा ने 89 रन बनाए. अब भारत पहली पारी में बैटिंग कर रही है. उसने दूसरे दिन का खेल होने तक इंग्लैंड के 77 रनों पर 3 विकेट गिरा लिए थे. तीसरे दिन के आगाज में 2 विकेट और ले लिए हैं. फिलहाल तीसरे दिन का पहला सेशन चल रहा है. इंग्लैंड पर फॉलोऑन खेलने का खतरा है. 25 ओवरों में उनसे 5 विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं. अभी वो 486 रन पीछे है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ