Afghanistan क्रिकेट बोर्ड को सता रहा तालिबान का खौफ! BCCI से मांगी मदद

तालिबान के शासन के कारण अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर एसीबी ने बीसीसीआई से मदद मांगी है।

Afghanistan Cricket Board demands BCCI to play series against Bangladesh in Lucknow

Image Credit- News 24

Afghanistan Cricket Board demands BCCI: अफगानिस्तान में साल 2021 से ही तालिबान का शासन है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति साल 2021 में तख्तापलट होने से पहले ही भाग गए, इसके बाद तालिबान ने अपना कब्जा जमा लिया। इसके बाद से ही अफगानिस्तान में लोगों की स्वतंत्रता छिन चुकी है। हत्या या फिर किसी भी प्रकार का अपराध अफगानिस्तान में आम बात हो चुकी है। इससे सिर्फ अफगानिस्तान की जनता ही नहीं, बल्कि क्रिकेट भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यहां तक की अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी तालिबान का डर सता रहा है। इसको लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई से मदद मांगी है।

विज्ञापन

https://twitter.com/IMNajam_77/status/1740302249664852431

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के बाद अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज होने वाली है। अफगानिस्तान ने इसको लेकर बीसीसीआई से मदद मांगी है। अफगानिस्तान में तालिबान का शासन होने के कारण कोई भी टीम अफगानिस्तान में मैच नहीं खेलना चाहती है। इसको लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से मांग की है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज भारत में खेलना चाहता है। एसीबी ने बीसीसीआई से अपील करते हुए कहा कि वह लखनऊ में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलना चाहता है।

विज्ञापन

पहले भी बीसीसीआई से अनुरोध कर चुका है एसीबी

2021 में अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आने के बाद अफगानिस्तान कई बार भारत में अपनी सीरीज खेल चुका है। इसके अलावा एसीबी ने यूएई में भी अपनी सीरीज खेली है, लेकिन अब एक बार फिर से एसीबी भारत में सीरीज खेलना चाहता है। बीसीसीआई ने अभी तक इस मांग पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि बीसीसीआई इसके लिए एसीबी को परमिशन देता है या फिर नहीं। बता दें कि अगले साल के जून महीने में टी20 विश्व कप होने वाला है। इस विश्व कप के बाद बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज होने वाली है। इसके लिए अभी तक तारीख तो अनाउंस नहीं किया गया है, लेकिन यह तय है कि बांग्लादेश के खिलाफ वाइट बॉल क्रिकेट और रेड बॉल क्रिकेट खेलने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ