David Warner Angry Rashid Khan AFG vs AUS: वर्ल्ड कप के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे इसमें रोमांच चरम पर पहुंचता जा रहा है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीमों में जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि इस दौरान टीमों के खिलाड़ियों के बीच ‘गर्मी’ भी बढ़ती दिखाई दे रही है। एंजेलो मैथ्यूज के टाइम आउट विवाद के बाद मंगलवार को बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान से बहस हो गई।
राशिद की बात सुनकर भड़क गए वॉर्नर
ये नजारा चौथा ओवर खत्म होने के बाद देखने को मिला। वॉर्नर नवीन उल हक का ओवर खत्म होने के बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे। इतने में राशिद खान वॉर्नर से कुछ कहने लगे। जिसे सुनकर वॉर्नर भड़क गए। उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आया। फिर वे बड़बड़ाते हुए राशिद खान से कुछ कहने लगे। हालांकि बाद में राशिद खान ने मुस्कुराकर उन्हें शांत कर दिया।
https://twitter.com/ItxmeZuni/status/1721879081157861736
https://twitter.com/HaroonM33120350/status/1721878654152536142
https://twitter.com/HaroonM33120350/status/1721880837065429123
राशिद-वॉर्नर के बीच हुआ ये वाकया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ये पता नहीं चल पाया कि वॉर्नर किस बात पर इतना नाराज हुए, लेकिन इसके बाद मिचेल मार्श भी हशमतुल्लाह से कुछ कहते नजर आए। कहा जा रहा है कि वॉर्नर को बार-बार स्लेज किया जा रहा था। इसलिए उन्होंने इस तरह रिएक्ट किया।
https://twitter.com/ishantraj51/status/1721884281696625151
18 रन बनाकर हुए आउट
हालांकि इस बहस के बाद डेविड वॉर्नर ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक पाए। उन्होंने 29 गेंदें खेलीं और 3 चौके ठोक महज 18 रन बनाकर आउट हो गए। नौवें ओवर की पहली गेंद पर अजमतुल्लाह उमरजई ने वॉर्नर को बोल्ड मारकर पवेलियन भेजा। वॉर्नर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन उमरजई की घातक गेंद अंदर आई और गिल्लियां बिखेरते हुए बाहर निकल गई।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: ‘Time Out’ विवाद पर भारतीय दिग्गज ने शाकिब को लगाई लताड़, रोहित शर्मा से सीखने की दी सलाह
संबंधित खबरें
शेफाली वर्मा ने 5 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास, हरमप्रीत का रिकॉर्ड टूट गया
7 hrs agoपहले टी-20 मैच में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बेंच पर बैठे आ सकते हैं नजर
7 hrs agoतीसरे टी-20 में भारत ने 92 रनों से मारी बाजी, सीरीज पर 3-0 से जमाया कब्जा
8 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार के पास ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का मौका
8 hrs agoIND W vs ZIM W: कप्तानी जाने के बाद हरमनप्रीत कौर ने खेली धमाकेदार पारी
8 hrs agoVIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा विराट कोहली का जलवा
9 hrs agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
9 hrs agoटीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoवसीम जाफर क्यों नहीं बन पाए टीम इंडिया के चयनकर्ता?
11 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में T20 विकेटों का बादशाह कौन?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines