मुझे कुछ साबित नहीं करना, टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया है. वह इन दिनों बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं. अब शमी ने अपनी सिलेक्शन नहीं होने पर चुप्पी तोड़ी है और बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वह टीम को मिस भी करते हैं.

मोहम्मद शमी/ Image Source: ANI

मोहम्मद शमी/ Image Source: ANIमोहम्मद शमी/ Image Source: ANI

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में जगह नहीं मिली है. तेज गेंदबाज को उम्मीद थी कि घरेलू क्रिकेट में लगातार खेलने और अपनी फिटनेस साबित करने के बाद उन्हें टीम इंडिया में वापसी का मौका मिल सकता है. भुवनेश्वर कुमार के टी20 टीम में चुने जाने के बाद फैंस को भी लगने लगा था कि चयनकर्ता वनडे टीम में शमी पर भरोसा जता सकते हैं. हालांकि, जब न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान हुआ, तो उनका नाम नदारद था. अब इस मामले पर शमी ने अपनी बात रखी है और साफ किया है कि फिलहाल उनका ध्यान घरेलू क्रिकेट पर है.

विज्ञापन

खुद को साबित नहीं करना चाहते शमी

टाइम्स नाउ को दिए एक खास इंटरव्यू में मोहम्मद शमी ने कहा कि अब उन्हें किसी के सामने खुद को साबित करने की जरूरत महसूस नहीं होती. वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और इसका पूरा आनंद ले रहे हैं. उनके मुताबिक, जो लोग उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाते हैं, उनके लिए उनका खेलना ही काफी होना चाहिए. शमी ने मुश्किल दौर में उनका साथ देने वाले फैंस का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि समर्थकों ने कठिन समय में भी उनका हौसला बनाए रखा, जिसके लिए वह उनके शुक्रगुजार हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के साथ बिताए दिनों को याद करते हैं शमी

भारतीय टीम से बाहर रहने के सवाल पर शमी ने यह भी बताया कि उन्हें टीम के साथ खेलने की कमी महसूस होती है. उन्होंने कहा कि टीम के खिलाड़ियों के साथ समय बिताना, उनसे बातचीत करना और ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बने रहना ऐसी चीजें हैं, जिन्हें वह याद करते हैं. शमी ने युवा क्रिकेटरों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए. बाकी चीजों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने के बजाय अपने खेल पर मेहनत करते रहना जरूरी है. उनके अनुसार, जब खिलाड़ी अपने काम पर ध्यान देता है, तो दूसरी चीजें समय के साथ आगे बढ़ती रहती हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आखिरी बार दिखे थे शमी

मोहम्मद शमी ने आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की जर्सी पहनी थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. उस मुकाबले में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उन्होंने नौ ओवर में 74 रन देकर एक विकेट लिया. हालांकि, पूरे टूर्नामेंट में शमी ने शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने पांच मैचों में नौ विकेट हासिल किए और भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे. इसके बाद से वह घरेलू क्रिकेट में खेलते आ रहे हैं. अब देखना होगा कि लगातार प्रदर्शन के दम पर वह भारतीय टीम में कब वापसी कर पाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ