World Cup 2023: 'Time Out' विवाद पर भारतीय दिग्गज ने शाकिब को लगाई लताड़, रोहित शर्मा से सीखने की दी सलाह

ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में एंजेलो मैथ्यूज के टाइम आउट होने को लेकर अब भारतीय दिग्गज ने शाकिब अल हसन की क्लाई लगाई है।

angelo mathews time out mohammad kaif shakib al hasan rohit sharma icc odi world cup 2023

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023: बीते दिन यानी 6 नवंबर को दिल्ली में खेले गए श्रीलंका और बांग्लादेश के मुकाबले में काफी विवाद देखने को मिला है। मैच का सबसे बड़ा विवाद एंजेलो मैथ्यूज का टाइम आउट होना। इस पर अब दुनियाभर में एक बड़ी बहस छिड़ गई है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट इसको लेकर श्रीलंका टीम के साथ दिखाई दे रहे हैं तो कई पूर्व खिलाड़ी अब बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन की क्लास लगा रहे हैं। क्योंकि मैथ्यूज के टाइम आउट की अपील शाकिब ने ही की थी। अब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने शाकिब अल हसन को लताड़ लगाई है।

विज्ञापन

मोहम्मद कैफ ने शाकिब की लगाई क्लास

मोहम्मद कैफ ने शाकिब की आलोचना करते हुए उन्हें इस साल की शुरुआत में एक वनडे मैच में रोहित शर्मा की हरकत की याद दिला दी। दरअसल इस साल की शुरुआत में भारत और श्रीलंका के बीच एक वनडे मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कप्तान दासुन शनाका नॉन-स्ट्राइकर एंड पर क्रिकेट के नियमों का पालन करते हुए रन आउट किया और अपील की, लेकिन रोहित ने तुरंत अपील वापस ले ली।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने ट्वीट करके लिखा “रोहित की अपील वापस लेने से उनके नेतृत्व के बारे में पता चलता है। वह जीतने में विश्वास करते हैं, लेकिन ‘हर कीमत पर जीतने’ में नहीं। यहां कुछ भी सही या गलत नहीं है, यह वही है जो आपका दिल कहता है।” पुरानी पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए कैफ ने लिखा, “शाकिब को रोहित शर्मा से सीखना चाहिए।”

विज्ञापन

बात दें, अंपायर ने एंजेलो मैथ्यूज को जल्दी ग्राउंड में नहीं आने के कारण टाइम आउट करार दे दिया। इसके बाद से ही श्रीलंकाई खिलाड़ियों के चेहरे पर गुस्सा सीधे तौर पर देखा जा रहा है। यह विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि खेल खत्म होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बांग्लादेश खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ