BAN vs NZ: Ish Sodhi के नाम रहा दूसरा वनडे, प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड में मिले महज इतने रुपये

Bangladesh vs New Zealand Ish Sodhi Player Of The Match Award

Bangladesh vs New Zealand Ish Sodhi Player Of The Match Award

Bangladesh vs New Zealand 2nd ODI Ish Sodhi Player Of The Match: बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप से पहले खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच ऑलराउंडर ईश सोढ़ी के नाम रहा। न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी ने बल्ले से 39 गेंदों में 35 रन ठोके, तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल किया। सोढ़ी ने 10 ओवर में 39 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

हालांकि वह इससे ज्यादा चर्चा में मांकडिंग के बाद रनआउट को लेकर रहे। बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने उन्हें हसन महमूद की ओर से रनआउट करने के बाद बल्लेबाजी के लिए वापस बुला लिया। कुल मिलाकर पूरा दिन ईश सोढ़ी के नाम रहा।

विज्ञापन

अवॉर्ड में मिले 10 हजार डॉलर 

इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। ईश सोढ़ी को इस अवॉर्ड के रूप में 10 हजार डॉलर यानी करीब 83 हजार रुपये का इनाम दिया गया। जहां कई क्रिकेटर प्लेयर ऑफ द मैच के रूप में लाखों रुपये पाते हैं, वहीं सोढ़ी का ये अवॉर्ड चर्चा का विषय बन गया। बहरहाल, सोढ़ी इस अवॉर्ड को पाकर खुश नजर आए।

विज्ञापन

https://twitter.com/AkshatG63316497/status/1705630095279624367

मांकडिंग पर दिया ये बयान 

सोढ़ी ने इस मैच के बाद कहा- वास्तव में अच्छा दिन रहा। ऐतिहासिक रूप से हमारी टीम ने यहां अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। इसलिए यहां जीत हासिल करना अच्छा रहा। मांकडिंग के बाद लिटन की ओर से मुझे वापस बुलाने के लिए बहुत अच्छा लगा। हमने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया क्योंकि दूसरी पारी में गेंद अधिक स्पिन कर रही थी। यहां तक ​​कि रवींद्र और मैककोन्ची ने भी गेंद को स्पिन कराया। विश्व कप से पहले वनडे क्रिकेट खेलना अद्भुत है, लेकिन यह खेलने के लिए एक कठिन जगह है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ