ईरान के राष्ट्रपति की मौत हादसा या साजिश? पहले कासिम सुलेमानी अब इब्राहिम रईसी, क्या है कहानी

Iran President Helicopter Crash Update : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी अब नहीं रहे। हेलीकॉप्टर क्रैश में उनकी मौत हो गई। राष्ट्रपति की मौत हादसा या साजिश? इसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं। इससे पहले कासिम सुलेमानी की भी कुछ इसी तरह मौत हुई थी।

ebrahim raisi-Qasem Soleiman

Ebrahim Raisi And Qasem Soleiman

Ebrahim Raisi Death : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की विमान हादसे में मौत हो गई। अजरबैजान के घने जंगल में हेलीकॉप्टर क्रैश का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है। अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि राष्ट्रपति की मौत हादसा है या साजिश? इब्राहिम रईसी से पहले ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की भी कुछ इसी तरह से मौत हुई थी। कुछ दिन पहले ईरान और इजरायल भी आमने-सामने आ गए थे। अमेरिका से भी ईरान के अच्छे संबंध नहीं हैं। ऐसे में इंटरनेशनल मीडिया में चर्चा है कि कहीं ईरान के राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर क्रैश होना कोई साजिश तो नहीं है।

विज्ञापन

कैसे हुआ था हेलीकॉप्टर क्रैश

विज्ञापन

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। वे शनिवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होकर अजरबैजान से तेहरान लौट रहे थे। उनके काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे, जिनमें से दो तो सुरक्षित निकल गए, लेकिन अजरबैजान की पहाड़ियों में घने कोहरे की वजह से राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई। इसके बाद ईरानी सेना की टीमों को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं, जहां हादसे में हेलीकॉप्टर पूरी तरह से तबाह हो चुका था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इब्राहिम रईसी की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर हादसे में इन लोगों की गई जान

विज्ञापन

1. राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी
2. विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन
3. पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मलिक रहमती
4. अयातुल्ला सैयद मोहम्मद अली अल-हशम
5. सरदार सैयद मेहदी मौसवी
6. पायलट
7. को-पायलट (पहचान अज्ञात)
8. क्रू चीफ (पहचान अज्ञात)
9. हेड ऑफ सिक्योरिटी और बॉडीगार्ड (पहचान अज्ञात)


कैसे मारा गया था कासिम सुलेमानी

विज्ञापन

अमेरिका ने ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या कर दी थी। 2020 में यूएस ने इराक की राजधानी बगदाद के पास ड्रोन हमले से कासिम सुलेमानी को मार गिराया था। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मारने का आदेश दिया था। हमले के वक्त सुलेमानी बगदाद एयरपोर्ट से अपने ठिकाने की ओर लौट रहे थे, तभी यूएस ने एमक्यू-9 रीपर ड्रोन से अटैक कर दिया था।

विज्ञापन

क्यों हो रही साजिश की चर्चा

विज्ञापन

अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के अच्छे संबंध नहीं हैं। यूएस ने 2019 में इब्राहिम रईसी पर प्रतिबंध लगा दिया। पिछले महीने ईरान ने इजरायल पर हमला बोला था। उन्होंने कई मिसाइलें दागी थीं, लेकिन इजरायल ने समय रहते ईरान की मिसाइलों को नष्ट कर दिया। इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश के पीछे साजिश की बू नजर आ रही है, क्योंकि इजरायल ने कहा था कि ईरानी हमले का बदला जरूर लेंगे। हालांकि, अभीतक किसी भी दुश्मन देश और आतंकी संगठनों ने राष्ट्रपति को टारगेट करने की जिम्मेदारी नहीं ली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ