आग उगल रही गर्मी में क्‍या कार की टंकी फुल कराना है खतरनाक? वायरल मैसेज पर Indian Oil ने बताई सच्‍चाई

Fact Check Indian Oil Message: सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से इंडियन ऑयल के नाम पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि तापमान बढ़ने की वजह से फ्यूल टैंक में विस्फोट हो सकता है। आइए जानते हैं यह मैसेज सच है या नहीं?

Fact Check Indian Oil Viral Message

Fact Check Indian Oil Viral Message: सोशल मीडिया पर आए दिन फेक मैसेज वायरल होते रहते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर इंडियन ऑयल की चेतावनी से जुड़ी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि तामपान बढ़ने की वजह से फ्यूल टैंक में विस्फोट हो सकता है। इसलिए दिन में एक बार टैंक को खोलकर छोड़ दें। आज हम आपको इस वायरल मैसेज की सच्चाई के बारे में बताने जा रहे हैं। क्या सच में गर्मियों में फ्यूल टैंक विस्फोट हो सकता है? आइए जानते हैं इस वायरल मैसेज की सच्चाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल मैसेज में क्या लिखा है?

इंडियन ऑयल के नाम पर इस समय जो मैसेज वायरल हो रहा है। उसमें चेतावनी दी गई है कि, ‘आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। इसलिए अपनी गाड़ी में लिमिट से ज्यादा पेट्रोल न भरवाएं। इससे फ्यूल टैंक में विस्फोट हो सकता है।’

इसकी के आगे मैसेज में लिखा गया है कि, ‘कृपया अपने वाहन में पेट्रोल टैंक आधा ही भरें और हवा के लिए जगह रखें। इस हफ्ते 5 विस्फोट दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, क्योंकि उन्होंने लिमिट से ज्यादा पेट्रोल भरवाया था। इसलिए दिन में एक बार पेट्रोल टैंक खोलें, जिससे टैंक में मौजूद गैस बाहर आ सके। नोट: इस संदेश को अपने परिवार के सदस्यों और बाकी सभी लोगों को भेजें, ताकि लोग इस दुर्घटना से बच सकें। धन्यवाद।’

विज्ञापन

Indian Oil

इंडियन ऑयल ने दिया स्पष्टीकरण

इंडियन ऑयल ने अब इस वायरल मैसेज को लेकर अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। इंडियन ऑयल की तरफ से कहा गया है कि, ‘पिछले कई दिनों से व्हाट्सएप पर जो मैसेज वायरल हो रहा है। वो फेक है। ऑटोमोबाइल निर्माता सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर ही वाहन को डिजाइन करते हैं। किसी भी वाहन में पेट्रोल या डीजल के टैंक भरने की कोई लिमिट नहीं है। इसलिए आप सर्दियों या गर्मियों की परवाह किए बिना, निर्माता द्वारा सेट की गई अधिकतम सीमा तक वाहनों में पेट्रोल या डीजल भरवा सकते हैं।’

विज्ञापन

पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन पुणे के अध्यक्ष ध्रुव रुपारेल ने कहा, ‘यह संदेश फर्जी है। गैस निकलने के लिए टैंक में हमेशा जगह होती है। इसलिए तापमान की वजह से पेट्रोल या डीजल कभी भी विस्फोट का कारण नहीं बन सकता है। जब तक कि यह आग के संपर्क में न आ जाए। चालकों को ये समझना होगा कि हर एक वाहन के टैंक को सुरक्षा सुविधाओं के साथ डिजाइन किया जाता है।’ ध्रुव रुपारेल ने आगे कहा कि, हम जनता से अपील करते हैं कि वो शांत रहें और ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ