हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2022 का पहला विवाद, पथुम निसांका को क्यों दे दिया आउट?

विज्ञापन

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 की शुरुआत शनिवार को श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच एक विवाद से हुई। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका को पहले तीन झटके दो ओवर में लगे। ओपनर पथुम निसांका 3, विकेटकीपर कुसल मेंडिस 2 और चेरित असलांका डक पर आउट हो गए, लेकिन पथुम निसांका जिस तरह से आउट हुए उसने विवाद को हवा दे दी। दरअसल, नवीन उल हक ने जैसे ही दूसरे ओवर की छठी गेंद डाली, पथुम ने इस पर शॉट खेलना चाहा लेकिन वे चूके और बॉल विकेटकीपर रहमानुल्ला गुरबाज के हाथों में चली गई।

विकेटकीपर की ओर से अपील हुई और अंपायर ने आउट दे दिया। पथुम ने डीआरएस लिया, जिसमें थर्ड अंपायर को हल्का स्पाइक दिखा। हालांकि रिव्यू में ये नजर नहीं आया। आखिरकार फैसला गेंदबाज के पक्ष में गया और पथुम को आउट करार दे दिया गया। यहां तक कि कमेंटेटर भी इस फैसले से भौंचक रह गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/Cricket1045/status/1563536444266004482

श्रीलंका के खिलाड़ी और कोच इस फैसले पर निराश दिखाई दिए। कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने हैरानी जताते हुए कहा- स्पाइक कहां है? “मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा।”

विज्ञापन

बहरहाल, श्रीलंका की खराब शुरुआत के बाद जैसे-तैसे स्थिति संभली, लेकिन टीम के पांच विकेट महज 60 रन पर गिर गए। श्रीलंका की टीम में दो नए तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका ने पदार्पण किया।

ये है प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दनुष्का गुणाथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना

विज्ञापन

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, करीम जनत, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola