नई दिल्ली: भारत के श्रीलंका से हारने के बाद एशिया कप में बने रहना चुनौतीपूर्ण हो गया है। भारत के लिहाज से अब अफगानिस्तान का पाकिस्तान के खिलाफ जीतना जरूरी हो गया है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बुधवार शाम 7.30 बजे से अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में अफगानिस्तान को पाकिस्तान को हराना होगा।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले पर मीम बनना शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने राशिद खान समेत भारतीय खिलाड़ियों का फोटो ट्वीट कर कहा- पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए अफगानिस्तान की तैयारी कर रहे भारतीय ऐसे होंगे।
एक यूजर ने लिखा- आज हम अफगानिस्तान के जीतने की दुआ कर रहे हैं।
ये है हेड टू हेड रिकॉर्ड
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अब तक दो टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें पाकिस्तान ने बाजी मारी है। पाकिस्तान ने दोनों मुकाबलों में अफगानिस्तान को धूल चटाई है। हालांकि अफगानिस्तान की टीम एशिया कप में बड़ा उलटफेर कर सकती है। उसके पास रहमानुल्लाह गुरबाज और राशिद खान जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।
इस तरह फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया
भारतीय टीम का अगला मुकाबला 8 सितंबर को अफगानिस्तान से होगा। टीम इंडिया को इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी ओर भारत को ये उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान पाकिस्तान को हरा दे। इसके बाद पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से 9 सितंबर को होगा। इस मैच में भी श्रीलंका को पाकिस्तान को शिकस्त देनी होगी, तब जाकर कहीं भारत के लिए फाइनल के समीकरण बन सकते हैं।
हालांकि इसमें एक बड़ी भूमिका नेट रन रेट की रहेगी। भारत को अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा, लेकिन ये भी उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान बड़े अंतर से पाकिस्तान को न हराए। वहीं श्रीलंका को भी पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा, इससे पाकिस्तान की टीम की नेट रन रेट भारत की एनएनआर से कम हो जाएगी और इस तरह टीम इंडिया फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines