Arshad Nadeem on Neeraj Chopra Mother Statement: भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी जब भी किसी एक मैच में आमने-सामने आते हैं, ये दुनियाभर की सुर्खियां बन जाती है। हाल ही भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक मंच पर आए थे। नीरज ने इस मैच में गोल्ड, जबकि अरशद ने सिल्वर जीता था। मैच के बाद दोनों की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। जिसमें नीरज ने अरशद को भारतीय झंडे के नीचे लेकर फोटो खिंचवाई। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा की मां का भी इंटरव्यू सुर्खियां बन गया था। अरशद ने अब इन सब चीजों पर खुलकर बात रखी है।
‘मेरा मुकाबला खुद से’
अरशद ने कहा कि वह नीरज चोपड़ा को अपना मुख्य प्रतिद्वंद्वी नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला वे खुद से करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने नहीं सोचा था कि मैं किसी के खिलाफ जीतने के लिए खेल रहा हूं। नदीम ने बीबीसी के हवाले से कहा- नीरज भाई ने गोल्ड जीता। मैं इससे खुश हूं। कभी वह गोल्ड जीतेगा, कभी मैं इसे जीतूंगा।
नदीम ने अपनी दोस्ती को याद करते हुए कहा कि मैं 2016 में दक्षिण-एशियाई खेलों के लिए गुवाहाटी गया था। वहां मैंने ब्रॉन्ज जीता। उस समय नीरज को गोल्ड मिला। मैंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा। जैसे-जैसे हमने एक के बाद एक प्रतियोगिताएं खेलीं, हम दोस्त बन गए। यह दोस्ती अब मजबूत हो गई है।
इस तरह की सोच ही इंसान को आगे लेकर जाती है
चोपड़ा की मां के बयान पर नदीम ने कहा- ”इस तरह की सोच ही इंसान को आगे लेकर जाती है। सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है कि भारत ने ये किया, पाकिस्तान ने वो किया, लेकिन इस तरह की पॉजिटिव सोच ही इंसान को करीब लाती है।” “मैं उनके माता-पिता और उनके पूरे देश को बधाई देता हूं।”
पाकिस्तानी झंडा न होने के सवाल पर नदीम ने कहा- “प्रतियोगिता खत्म होने के बाद मैं वहां बैठा था। अपनी चीजें पैक कर बैग में रख रहा था। मैंने सोचा कि मैं इन सभी चीजों को बैग के अंदर रखूंगा और फिर झंडा पकड़ूंगा।” “वहां पाकिस्तान का झंडा था, लेकिन मुझे थोड़ी देर हो गई। जब मैं नीरज के पास पहुंचा, तो मैंने उसके साथ एक फोटो ली। उसके बाद मैंने झंडा पकड़ा और फिर स्टेडियम का एक चक्कर लगाया।”
नीरज की मां ने दिया था ये बयान
बता दें कि नीरज चोपड़ा की मां ने एक सवाल के जवाब में कहा था- हर कोई मैदान में खेलने आया है। कोई न कोई तो जीतेगा ही। इसलिए पाकिस्तान या हरियाणा से होने का कोई सवाल ही नहीं है। यह बहुत खुशी की बात है। अगर वह पाकिस्तानी जीत जाता तो भी बहुत खुशी होती।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines