'सर गर्लफ्रेंड को घुमाना है 300 रुपये दे दो' इस क्रिकेटर ने भेज दिए फैंस के खाते में पैसे...वायरल हुआ ट्वीट

Amit mishra transferred 500

Amit mishra transferred 500

Amit mishra: टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा भले ही क्रिकेट मैदान से दूर हो गए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने अपने उस फैन की मुराद पूरी की है, जिसके पास गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए पैसे नहीं थे। फैंस ने अमित मिश्रा के एक ट्वीट पर कमेंट में लिखा था कि ‘सर 300 रुपए गूगल पे कर दो गर्लफ्रेंड को घुमाने लेके जाना है।’

अमित मिश्रा में जैसे ही कमेंट देखा तो यूजर के खाते में 500 रुपए भेज दिए। पैसे भेजने के बाद अमित मिश्रा ने ट्रांजेक्शन का एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है। साथ ही लिखा कि ‘Done, all the best for your date’। अमित मिश्रा का यह स्क्रीन शॉट तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के पहले सेमीफाइनल में सुरेश रैना ने एक शानदार कैच पकड़ा है। जिसे देखकर अमित मिश्रा हैरान रह गए। सुरेश रैना के कैच का वीडियो अमित मिश्रा ने ट्वीट किया था। अमित मिश्रा के इसी ट्वीट पर एक फैन ने 300 रुपये Gpay करने के लिए कहा था।

अमित मिश्रा द्वारा शेयर किए गए ट्रांजेक्शन के बाद कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने खिला कि क्या मतलब की जिसके पास GF है उसी को पैसा मिलेगा। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 300 रुपए में GF को कितना घुमाएगा? वहीं एक फीमेल यूजर ने पूछा कि सर बॉयफ्रेंड भी अरेंड कर देंगे क्या, दशहरा तक।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ