PAK vs AFG: 'दबंगई' दिखाने वाले आसिफ अली को ICC ने दी बड़ी सजा, गेंदबाज पर भी हुई कार्रवाई
Edited By Bhoopendra Rai

ICC action on Asif Ali
Edited By Bhoopendra Rai

ICC action on Asif Ali
PAK vs AFG: क्रिकेट मैदान पर दबंगई दिखाने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली (Asif Ali) और अफगानिस्तान के गेंदबाज फरीद अहमद (Fareed Ahmed) पर आईसीसी ने बड़ी कार्रवाई की है। इन दोनों के बीच एशिया कप सुपर फोर चरण के मैच के दौरान झड़प हुई थी, लिहाजा आईसीसी ने दोनों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इन दोनों को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया।
आईसीसी के बयान के अनुसार अली ने आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.6 का उल्लंघन किया था। ये धारा अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अश्लील, आक्रामक या अपमानजनक इशारे से संबंधित है। वहीं अफगानिस्तानी बॉलर फरीद अहमद को धारा 2 . 1 . 12 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, ये धारा खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैच रैफरी या किसी भी व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क संबंधित है।
Asif Ali and Fareed Ahmad charged with breaching the ICC Code of Conduct.
Details 👇 https://t.co/20XEWzHhQt
— ICC (@ICC) September 8, 2022
बुधवार को अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 का मुकाबला हुआ था। इस मैच में पाकिस्तान की पारी के 19वें ओवर में दोनों खिलाड़ियों के बीच विवाद हुआ था। इस ओवर की चौथी गेंद पर आसिफ अली ने फरीद को छक्का जड़ दिया था। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 8 बॉल पर 12 रनों की जरूरत थी और उसके पास 2 ही विकेट बाकी थे।
New angle of the Asif Ali and Afghan bowler fight👀 https://t.co/s6qQcGc1Vt
— hazharoon (@hazharoon) September 7, 2022
सारी उम्मीद आसिफ अली पर ही थीं, क्योंकि वह अकेले स्पेशल बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद थे। लेकिन अगली गेंद पर फरीद ने आसिफ को पवेलियन की राह दिखा दी। अली के आउट होने के बाद फरीद ने बल्लेबाज के सामने जाकर आक्रामक तरीके से जश्न मनाया, जिसे देखकर आसिफ आपा खो बैठे और उन्होंने गेंदबाज पर हाथ तक उठा लिया, हालांकि अंपायर और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अलग कर दिया था।
इस मैच में अफगानिस्तान टॉस हारकर पहले बैटिंग की थी और 6 विकेट पर 129 रन बोर्ड पर लगाए थे। टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली। 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की हालत खराब हो गई थी, टीम ने 118 रनों पर ही 9 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन आखिरी ओवर में तेज गेंदबाज नसीम शाह ने लगातार दो छक्के मारकर मैच जिता दिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: