India vs England 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मैच नागपुर में खेला गया, इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले वनडे मैच में विराट कोहली इंजरी के चलते खेल नहीं पाए थे, जिसके बाद हर्षित राणा और यशस्वी जायसवाल को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला। जहां एक तरफ डेब्यू मैच में हर्षित राणा का प्रदर्शन शानदार रहा तो वहीं, यशस्वी जायसवाल के लिए डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा।
यशस्वी जायसवाल का कट सकता है पत्ता
नागपुर वनडे में यशस्वी जायसवाल को कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया था। हालांकि, इस मैच में जायसवाल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। डेब्यू मैच में यशस्वी महज 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। जिसके चलते अब दूसरे वनडे मैच से जायसवाल का पत्ता कटता हुआ दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी टेंशन, कैसे निकलेगा हल?
दरअसल, दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली की वापसी तय मानी जा रही है। जिसके बाद यशस्वी जायसवाल का प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप होना तय माना जा रहा है। ऐसे में रोहित शर्मा और शुभमन गिल एक बार फिर से वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा विराट कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे।
कहां खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा। ये मैच इंग्लैंड के लिए करो या मरो का होने वाला है। अगर इंग्लैंड की टीम इस मैच को भी हार जाती है तो टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: कटक में बल्लेबाजों का होगा हल्ला बोल या गेंदबाज लूटेंगे महफिल, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
15 mins agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
59 mins agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
11 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines