हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

26 साल की WWE हसीना का परवान चढ़ा इश्क, प्रेमी को KISS करते हुए रोमांटिक फोटो के साथ कंफर्म किया रिश्ता

नवंबर 2025 में टिफनी स्ट्रेटन विमेंस चैंपियनशिप हार गई थीं. इसके बाद से वो WWE टीवी पर अभी तक नज़र नहीं आई हैं. फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच टिफनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डालकर अपने नए रिश्ते को उजागर किया है.

विज्ञापन
WWE स्टार ने पोस्ट की तस्वीर

Tiffany Stratton: WWE स्टार टिफनी स्ट्रेटन के लिए 2025 शानदार रहा. शुरुआत में उन्होंने विमेंस चैंपियनशिप जीती. इसके बाद उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा. 302 दिन तक वो चैंपियन रही. नवबंर 2025 के बाद से वो टीवी पर नज़र नहीं आई हैं. इसके बावजूद वो चर्चा में चल रही हैं. पिछले कुछ हफ्तों से उनके नए बॉयफ्रेंड बनाए जाने की अफवाहें सामने आ रही थीं. अब टिफनी ने खुद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डालकर पुष्टि कर दी है.

टिफनी स्ट्रेटन ने अपलोड की खास फोटो

टिफनी स्ट्रेटन पहले लुडविग काइजर के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में थीं. पिछले साल दोनों का रिश्ता टूट गया. हाल ही में मौजूदा विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन मैक्सिकन डुप्री की शादी हुई. समारोह में टिफनी स्ट्रेटन ने भी हिस्सा लिया. टिफनी अपने बॉयफ्रेंड शैडी एल्नाहस के साथ वहां पर नज़र आईं. दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं. आपको बता दें एल्नाहस NXT स्टार हैं. टिफनी की एक तस्वीर को बहुत पसंद किया जा रहा है, जिसमें वो एल्नाहस के गाल पर किस कर रही हैं. इससे अब दोनों के रिलेशन की पुष्टि होती है. टिफनी और एल्नाहस का प्यार अब धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें:-‘शादी के लिए तैयार हूं’, WWE की खूबसूरत हसीना Liv Morgan पर फेमस स्टार का फिसला दिल, कमेंट से मचा दी हलचल

विज्ञापन

टिफनी स्ट्रेटन ने कब गंवाया टाइटल?

टिफनी स्ट्रेटन ने 2025 की शुरुआत में नाया जैक्स के ऊपर विमेंस मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की. उनका टाइटल रन काफी धमाकेदार रहा. 1 नवंबर 2025 को हुए Saturday Night’s Main Event में जेड कार्गिल ने टिफनी को हराकर विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. टिफनी अब 2026 को भी शानदार बनाना चाहेंगी. 31 जनवरी को रॉयल रंबल प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा. वहां पर होने वाले विमेंस रॉयल रंबल मैच में उनकी वापसी देखने को मिल सकती है. टिफनी रिंग में तगड़े एक्शन के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE में Triple H उठाएंगे बड़ा कदम! इन 3 स्टार्स को SmackDown से Raw में भेजकर दिया जा सकता है पुश

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola