Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE स्टार ने Triple H पर कसा तंज, SummerSlam में हार के बाद आई पहली प्रतिक्रिया, फैंस को कही ये बात

WWE SummerSlam 2025 में ब्रॉक लैसनर ने वापसी की। फैंस लगातार कैरियन क्रॉस को पुश देने की गुहार लगा रहे हैं। इसी बीच ट्रिपल एच ने अलग तरह से प्रतिक्रिया दी और अब क्रॉस ने उनपर तंज कसा है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Aug 4, 2025 10:28
WWE, Triple H
ट्रिपल एच पर WWE स्टार ने कसा तंज

Karrion Kross Reacts Chants: WWE SummerSlam 2025 का सफलतापूर्वक समापन देखने को मिल गया है। इस शो में कुछ बड़े मैच देखने को मिले। शो के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें ट्रिपल एच ने कुछ ऐसा कह दिया, जो शायद WWE स्टार कैरियन क्रॉस को पसंद नहीं आया। उन्होंने ट्रिपल एच पर तंज कसा और फैंस को धन्यवाद कहते हुए बड़ी बात बोली। बता दें कि क्रॉस SummerSlam में लड़ते हुए नजर आए थे लेकिन उनकी हार हुई।

ट्रिपल एच ने WWE SummerSlam के बाद कही ये बात

SummerSlam के पोस्ट शो में ट्रिपल एच नजर आए। वो पैनल पर मौजूद थे और पीछे फैंस नजर आ रहे थे। जब ट्रिपल एच बात कर रहे थे, तो उस समय फैंस ‘We Want Kross’ की चैंट्स लगा रहे थे। साफ तौर पर फैंस कैरियन क्रॉस के प्रति अपना प्यार दिखा रहे थे और यह बताने का प्रयास किया कि वो पूर्व NXT चैंपियन को पुश मिलते हुए देखना चाहते हैं। ट्रिपल एच ने शायद गलत सुन लिया। उन्हें लगा कि फैंस ‘We Want Brock’ चिल्ला रहे हैं। ट्रिपल एच ने जवाब में फैंस से कहा, ‘आपको ब्रॉक लैसनर चाहिए थे, आपको वो मिल गए।’

---विज्ञापन---

कैरियन क्रॉस ने ट्रिपल एच पर कसा तंज

कैरियन क्रॉस की ट्रिपल एच के बयान पर नजर गई और उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने द गेम पर तंज कसा और फैंस को धन्यवाद बोला। उन्होंने कहा, ‘यह रियल नहीं लग रहा है। वो लोग स्क्रिप्ट लिखते हैं लेकिन फैंस सत्य लिखते हैं। धन्यवाद।’ क्रॉस को फैंस का पिछले काफी समय से भरपूर सपोर्ट मिल रहा है और ऐसे में उनका अपने समर्थकों को धन्यवाद कहना बनता भी था।

---विज्ञापन---

SummerSlam में किससे हुआ था कैरियन क्रॉस का मैच?

SummerSlam 2025 की नाइट 1 में सैमी ज़ेन और कैरियन क्रॉस के बीच मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले में दोनों स्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया और अंत में क्रॉस को हार का सामना करना पड़ा। शर्त के अनुसार, क्रॉस को मानना पड़ा कि सैमी को लेकर वो गलत थे।

ये भी पढ़ें:- SummerSlam 2025 के बाद निराश John Cena ने WWE से की बड़ी अपील, देखें वीडियो

First published on: Aug 04, 2025 10:28 AM

संबंधित खबरें