हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Roman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल को लेकर किया ब्लॉकबस्टर ऐलान

रोमन रेंस ने अभी तक WWE में बढ़िया काम किया है. लगातार उन्होंने अपने टाइटल को दांव पर लगाया है. पूरे साल उनका जलवा देखने को मिलने वाला है. कंपनी ने उनके तगड़े शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया है. आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन
रोमन रेंस का आया नया शेड्यूल (Photo: WWE.com)

WWE Announced Roman Reigns Schedule: रोमन रेंस के लिए 2026 अभी तक बढ़िया रहा है. लगातार वो एक्टिव रहे हैं. उन्होंने अपने काम से सभी का दिल भी जीता है. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. तब से लगातार बतौर चैंपियन वो अच्छा काम कर रहे हैं. बड़े रेसलर्स के खिलाफ वो टाइटल दांव पर लगा चुके हैं. खैर सबसे बड़ा सवाल है कि आने वाले तीन महीनों में वो टीवी पर एक्टिव रहेंगे या नहीं. अच्छी खबर ये है कि वो लगातार काम करने वाले हैं. कंपनी ने उनके शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. फैंस का आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में भी वो एक्शन में नज़र आएंगे.

रोमन रेंस को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

WWE ने सोशल मीडिया पर रोमन रेंस के आने वाले एपीयरेंस पर जानकारी प्रदान की. WWE के साल के दो बड़े इवेंट क्राउन ज्वैल और सर्वाइवर सीरीज बचे हुए हैं. इससे पहले मनी इन द बैंक में रोमन रेंस का मैच होगा. कंपनी ने बता दिया है कि क्राउन ज्वैल और सर्वाइवर सीरीज में भी रेंस एक्शन में नज़र आएंगे. क्राउन ज्वैल का आयोजन 7 नवंबर को सऊदी अरब में होने वाला है. वहीं 28 नवबंर को टेक्सस में सर्वाइवर सीरीज होगा. इसके अलावा Raw और SmackDown एपिसोड में भी वो मौजूद रहेंगे. उन्हें बड़े वीकली एपिसोड के लिए शेड्यूल किया गया है. इसका मतलब साफ है कि रेंस पूरे साल फैंस के साथ बने रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Roman Reigns के भाई की ‘घर वापसी’, WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच भयानक मैच का ऐलान

विज्ञापन

मनी इन द बैंक में होगा बड़ा मैच

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट मनी इन द बैंक होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. 10 अक्टूबर को इसका आयोजन होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है. इनकी राइवलरी भी शानदार रही है. नाइट ने दावा किया है कि वो इस बार रेंस के टाइटल रन का अंत करेंगे. रेंस ने भी कहा है कि वो नाइट को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. दोनों के बीच एक बढ़िया मैच की उम्मीद जताई जा रही है. रेंस और नाइट के बीच पहले भी मुकाबला हो चुका है. वहां पर रेंस को जीत मिली थी. अब देखना होगा कि इस बार वो जीत पाएंगे या नहीं. रेंस ने अभी तक बिना किसी की मदद से अपने टाइटल को रिटेन किया है. मनी इन द बैंक में भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है.

ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने वापसी कर मचाया गदर, हॉल ऑफ फेमर की शर्मनाक हार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola