Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE दिग्गज Brock Lesnar का दाहिना कान टेढ़ा-मेढ़ा और सूजा हुआ क्यों है? जानिए असली कारण

ब्रॉक लैसनर का रेसलिंग करियर काफी लंबा रहा है. कॉलेज के दिनों से ही वो एक्शन में दिखे हैं. आपने देखा होगा कि लैसनर का एक कान टेढ़ा-मेढ़ा है. इसके पीछे का कारण कई लोगों को पता नहीं होगा. आइए हम आपको बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 27, 2026 11:19
ब्रॉक लैसनर को लेकर अहम जानकारी

Brock Lesnar: WWE की दुनिया में ब्रॉक लैसनर का नाम बहुत बड़ा है. कई सालों से वो कंपनी में काम कर रहे हैं. दिग्गजों के साथ तगड़ी राइवलरी के लिए उन्हें जाना जाता है. लैसनर को उनके मजबूत शरीर और ताकत के लिए भी पहचाना जाता है. आपने एक चीज गौर की होगी कि लैसनर का दाहिना कान थोड़ा अलग दिखता है. उनके कान वाला ऊपर का हिस्सा हमेशा अलग पहचाना जाता है क्योंकि ये टेढ़ा-मेढ़ा और सूजा होता है. ऐसा लगता है कि उनके कान की हड्डी टूटी हुई है. कई लोगों ने ये चीज नोटस की होगी, लेकिन इसके पीछे का कारण पता नहीं होगा. आइए हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं.

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का कान क्यों है सबसे अलग?

आप जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर कॉलेज के दिनों से ही कुश्ती करते आ रहे हैं. UFC में भी उन्होंने कुछ साल तक काम किया. लैसनर ने अपने कान की हड्डी खुद से टेढ़ी-मेढ़ी नहीं की है. दरअसल ये चीज खुद ही हो जाती है. ये अलग तरह की प्रक्रिया होती है. जब हम कोई मेहनत का काम करते हैं, तो हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है. कान के पास की जो रक्त कोशिकाएं होती हैं वो बहुत कमजोर भी होती हैं.

---विज्ञापन---

कोई भी रेसलर जब पहला दांव लगाता है, तो सबसे पहले गर्दन से ऊपर हाथ डालता है. शरीर का तापमान बढ़ा होता है और उस समय कान पर जब कोई हाथ लगाता तो फिर रक्त कोशिकाएं धीरे-धीरे फटने लगती हैं. यहां तक कि कई बार हड्डी भी टूट जाती है. इसके बाद कान में धीरे-धीरे खून भरने लगता है और उसकी बनावट अलग तरह की हो जाती है. एक तरह से गोभी के फूल जैसा कान हो जाता है. इस वजह से इसे कॉलीफ्लॉवर ईयर नाम दिया गया है. कोई भी रेसलर इसका इलाज नहीं कराता है क्योंकि दिक्कत ज्यादा होती है. लैसनर के कान में चोट कॉलेज में कुश्ती के दौरान लगी थी. बाद में जब वो UFC में गए तो उनकी ये चोट ज्यादा बढ़ गई. लैसनर का दाहिना काम हमेशा के लिए अलग बनावट का हो गया है. हालांकि, इससे उन्हें आज तक कोई नुकसान नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज The Rock हुए मालामाल, इस ग्रुप ने अरबों का खोला खजाना, कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

WWE में ब्रॉक लैसनर ने कब की थी वापसी?

ब्रॉक लैसनर कई सालों से WWE में बतौर पार्ट-टाइमर परफॉर्म कर रहे हैं. वो बड़े इवेंट्स में ही नज़र आते हैं. लैसनर को समरस्लैम 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद वो टीवी से गायब हो गए. सबसे बड़ी बात है कि उनका विवादों में भी नाम आ गया था. सभी को लगा कि अब उनकी वापसी नहीं हो पाएगी क्योंकि कंंपनी ने भी उनसे दूरी बना ली थी. समरस्लैम 2025 में लैसनर ने धमाकेदार वापसी कर जॉन सीना को एफ-5 लगाया. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे. कंपनी ने लैसनर को लाकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था.

ये भी पढ़ें:-‘बिजनेस अभी खत्म नहीं हुआ’, WWE इतिहास के पहले यूनिवर्सल चैंपियन ने Roman Reigns को ललकारा


First published on: Feb 27, 2026 11:16 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.