हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE चैंपियन Cody Rhodes को जनवरी, 2026 में नहीं मिलेगी सांस लेने की फुर्सत, पूरा शेड्यूल आया सामने

WWE में इस समय बतौर अनडिस्प्यूटेड चैंपियन कोडी रोड्स अपना जलवा दिखा रहे हैं. जनवरी के पूरे महीने उन्हें बहुत काम करना है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपने शेड्यूल का खुलासा किया है, जिसमें रॉयल रंबल भी शामिल है.

विज्ञापन
कोडी रोड्स का शेड्यूल

Cody Rhodes: जनवरी 2026 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स बहुत व्यस्त हैं. ड्रू मैकइंटायर के साथ उनकी मौजूदा समय में राइवलरी चल रही है. 9 जनवरी को कोडी अपनी चैंपियनशिप को मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. कोडी को अब नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में भी खूब ट्रेवल करना है. सभी जगह जाकर उन्हें परफॉर्म करना है.

कोडी रोड्स ने अपने एक्स हैंडल पर एक ग्राफिक के जरिए पूरे शेड्यूल का खुलासा किया है. उन्होंने तारीखों के बारे में भी बताया कि वो कहां-कहां जाने वाले हैं. 31 जनवरी को होने वाले रॉयल रंबल में भी अपना जलवा कोडी दिखाने वाले हैं. रंबल का आयोजन पहली बार सऊदी अरब में होगा. कोडी जनवरी में होने वाले लाइव इवेंट में भी परफॉर्म करेंगे. आइए आपको उनके शेड्यूल की जानकारी देते हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE के इन 7 मौजूदा चैंपियंस को लगेगा झटका! जनवरी, 2026 में खत्म हो सकती है बादशाहत

विज्ञापन

WWE चैंपियन कोडी रोड्स ने अपने शेड्यूल का किया खुलासा

-) 1 जनवरी: WWE लाइव इवेंट- सिरेक्यूज, न्यूयॉर्क

-) 2 जनवरी: WWE SmackDown- बफेलो, न्यूयॉर्क

विज्ञापन

-) 3 जनवरी: WWE लाइव इवेंट- वॉर्सेस्टर, मैसाचूसेट्स

-) 4 जनवरी: WWE लाइव इवेंट- ब्रिजपोर्ट, कनेक्टिकट

विज्ञापन

-) 8 जनवरी: रॉयल रंबल टूर- लीपजिंग, जर्मनी

-) 9 जनवरी: SmackDown- बर्लिन, जर्मनी (ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ चैंपियनशिप मैच)

विज्ञापन

-) 15 जनवरी: रॉयल रंबल टूर- न्यूकेसल, यूके

-) 16 जनवरी: SmackDown- लंदन, यूके

विज्ञापन

-) 17 जनवरी: रॉयल रंबल टूर- डांस्क, पोलैंड

-) 18 जनवरी: रॉयल रंबल टूर- नॉर्टिंघम, यूके

विज्ञापन

-) 20 जनवरी: रॉयल रंबल टूर- बुसेल्स, बेल्जियम

-) 23 जनवरी: SmackDown- मॉन्ट्रियल, क्यूबेक

विज्ञापन

-) 24 जनवरी: मेन इवेंट- मॉन्ट्रियल, क्यूबेक

-) 30 जनवरी: SmackDown- रियाद, सऊदी अरब

-) 31 जनवरी: रॉयल रंबल- रियाद, सऊदी अरब

ये भी पढ़ें:-‘2026 में WWE से Brock Lesnar रिटायर हो जाएंगे’- दिग्गज ने चौंकाने वाला ऐलान कर मचाई खलबली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola