WWE के इन 7 मौजूदा चैंपियंस को लगेगा झटका! जनवरी, 2026 में खत्म हो सकती है बादशाहत

जनवरी, 2025 में WWE के बड़े इवेंट्स होने वाले हैं. वीकली एपिसोड के लिए भी बड़े चैंपियनशिप मैचों का ऐलान कर दिया गया है. कुछ स्टार्स के टाइटल पर अब खतरा मंडरा रहा है. इनकी बादशाहत जल्द ही खत्म हो सकती है.

WWE

इन WWE स्टार्स के टाइटल पर मंडराया खतरा

WWE Champions: WWE में 2025 में चीजें काफी साधारण रहीं. पूरे साल जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चला. अब सभी की नजरें 2026 पर टिकी हैं. कंपनी ने इसे शानदार बनाने के संकेत दे दिए हैं. जनवरी में बहुत कुछ होने वाला है. इसके अलावा 31 जनवरी को साल की शुरुआत का सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट रॉयल रंबल भी होगा. इस महीने कुछ स्टार्स को झटका भी लग सकता है. ये अपने WWE टाइटल को गंवा सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

सीएम पंक

5 जनवरी 2025 को होने वाला Raw का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. उस दिन Raw के नेटफ्लिक्स पर जाने की पहली सालगिरह मनाई जाएगी. शो में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. मुकाबले में ब्रेकर जीत के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. पंक की बादशाहत खत्म कर वो अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीत सकते हैं.

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स ने समरस्लैम 2025 में जॉन सीना को हराकर अपने करियर में दूसरी बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. इसके बाद से उनका टाइटल रन अच्छा रहा. पिछले कुछ महीनों से उनकी राइवलरी ड्रू मैकइंटायर के साथ चल रही है. दोनों के बीच मुकाबले भी हो चुके हैं. वहां पर मैकइंटायर को सफलता नहीं मिली. 9 जनवरी को SmackDown के एपिसोड में कोडी टाइटल को ड्रू के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. इस बार कोडी की हार हो सकती है.

विज्ञापन

मैक्सिकन डुप्री

नवंबर 2025 में मैक्सिकन डुप्री ने बैकी लिंच को हराकर विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की थी. बैकी ने अभी तक उनका पीछा नहीं छोड़ा है. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. 5 जनवरी को Raw के एपिसोड में डुप्री अपने टाइटल को बैकी के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इस बार मैक्सिकन को हराकर बैकी अपने टाइटल को वापस ले सकती हैं.

काबुकी वॉरियर्स

5 जनवरी को Raw के एपिसोड में काबुकी वॉरियर्स की ओस्का और कायरी सेन अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को रिया रिप्ली और इयो स्काई के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इस मैच में रिया और स्काई जीत की प्रबल दावेदार हैं. इनकी जोड़ी को फैंस का खूब समर्थन मिल सकता है. दोनों बेबीफेस ओस्का और सेन को हराकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर सकती हैं.

विज्ञापन

ओबा फेमी

मौजूदा NXT चैंपियन ओबा फेमी को मेन रोस्टर में लाने की तैयार हो रही है. Raw और SmackDown में उनके टीजर दिखाए जा रहे हैं. फेमी ने दिसंबर 2025 की शुरुआत में NXT टाइटल दोबारा अपने नाम किया था. जनवरी 2026 में वो चैंपियनशिप गंवा सकते हैं. उन्हें मेन रोस्टर में लाने के लिए ये कदम उठाया जा सकता है. फेमी ने अभी तक NXT में गजब का काम किया है.

कार्मेलो हेज

पिछले कुछ महीनों में सैमी ज़ेन और इल्जा ड्रेगनोव ने यूएस चैंपियनशिप की लोकप्रियता काफी बढ़ा दी है. दोनों ने बतौर चैंपियन हर हफ्ते टाइटल दांव पर लगाया. कार्मेलो हेज के पास अभी यूएस टाइटल है. कंपनी द्वारा अब लगातार नए चैंपियन मिल रहे हैं. जनवरी में हेज के ऊपर भी टाइटल गंवाने का खतरा है. हर हफ्ते वो भी ओपन चैलेंज देंगे, तो किसी मौके पर उन्हें झटका लग सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ