'2026 में WWE से Brock Lesnar रिटायर हो जाएंगे'- दिग्गज ने चौंकाने वाला ऐलान कर मचाई खलबली

कुछ समय पहले जॉन सीना ने कहा था कि ब्रॉक लैसनर 2026 में WWE से रिटायर हो सकते हैं. इसके बाद उन्हें लेकर अफवाहों का दौर शुरू हो गया. अब एक दिग्गज ने भी इस बात पर मुहर लगाकर सभी को चौंका दिया है.

WWE

ब्रॉक लैसनर को लेकर आया बयान

विज्ञापन

Brock Lesnar: 2025 में जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर की वजह से WWE फैंस का उत्साह चरम पर रहा. 13 दिसंबर को गुंथर के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. 2026 में एजे स्टाइल्स रिटायर होने वाले हैं. सीना ने नवंबर 2025 में एक इंटरव्यू में कहा था कि ब्रॉक लैसनर भी 2026 में रिटायर हो सकते हैं. इसके बाद से लगातार उन्हें लेकर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है. अब एक दिग्गज ने भी कह दिया है कि 2026 लैसनर का अंतिम होगा. शायद इस खबर को सुनकर द बीस्ट के फैंस का दिल टूट सकता है.

ब्रॉक लैसनर को लेकर आया बड़ा बयान

2025 में गुंथर ने गोल्डबर्ग और जॉन सीना को रिटायर किया. अब उन्हें करियर किलर उपनाम मिल गया है. कहा जा रहा है कि लैसनर को भी गुंथर ही रिटायर करेंगे. फैंस लैसनर और द बीस्ट के बीच ड्रीम मैच का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं. NotSam Wrestling पॉडकास्ट पर रेसलिंग विशेषज्ञ सैम रॉबर्ट्स ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि गुंथर 2025 में लैसनर को भी रिटायर कर देंगे.

विज्ञापन

सैम रॉबर्ट्स ने कहा,”2026 में ब्रॉक लैसनर रिटायर हो जाएंगे. उन्हें गुंथऱ ही रिटायर करेंगे. मुझे लगता है कि वो द बीस्ट को बेबीफेस के रूप में रिटायर करेंगे. द रिंग जनरल बेबीफेस नहीं बनेंगे. ब्रॉक बेबीफेस काउबॉय कैरेक्टर में काफी प्रसिद्ध हो गए थे. लैसनर रेसलमेनिया के कुछ समय बाद बेबीफेस बन जाएंगे. इसके बाद ही गुंथर उन्हें रिटायर करेंगे. मुझे लगता है कि 2026 में ही लैसनर का रिटायरमेंट हो जाएगा.”

WWE Survivor Series 2025 में ब्रॉक लैसनर ने मचाया बवाल

Survivor Series 2025 में ब्रॉक लैसनर भी एक्शन में दिखे थे. मेंस वॉरगेम्स मैच में वो द विज़न ग्रुप का हिस्सा थे. इस ग्रुप ने बेबीफेस टीम रोमन रेंस, द उसोज़, सीएम पंक और कोडी रोड्स को हराया था. मैच में लैसनर ने अपने कहर से सभी की हालत खराब कर दी थी. उन्होंने बेबीफेस टीम के हर सदस्य को सुप्लेक्स और एफ-5 लगाया. द विज़न की जीत में लैसनर का बड़ा योगदान रहा. Survivor Series 2025 के बाद से अभी तक टीवी पर लैसनर दिखाई नहीं दिए हैं. देखना होगा कि उनकी वापसी कब होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ