WWE Crown Jewel 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Crown Jewel 2026 होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. सऊदी अरब में 7 नवंबर को इसका आयोजन होगा. आप सभी जानते हैं कि सऊदी में WWE के हमेशा तगड़े इवेंट होते हैं. खैर कंपनी ने बड़े मैचों का ऐलान किया है. रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आएंगे. सबसे बड़ी बात है कि वहां पर कंपनी को दो नए चैंपियन भी मिल सकते हैं. इसे लेकर बड़ी भविष्यवाणी हुई है.
Crown Jewel 2026 को लेकर बड़ा दावा
Crown Jewel 2026 में ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी अपनी वर्ल्ड टैग टीम को पेंटा और जे’वॉन एवंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. इनकी राइवलरी तगड़ी चल रही है. इस मैच में खूब बवाल मचने की उम्मीद है. रेसलिंग विशेषज्ञ सैम रॉबर्ट्स ने इस मैच के नतीजे को लेकर भविष्यवाणी की है. उनका कहना है कि पेंटा और एवंस नए चैंपियन बन सकते हैं. Notsam Wrestling podcast पर उन्होंने मुकाबले को लेकर बड़ा दावा किया है.
सैम रॉबर्ट्स ने कहा, “टैग टीम चैंपियनशिप के लिए तगड़ा मैच होगा. मैं पेंटा और एवेंस के साथ जाना चाहूंगा. वो नए चैंपियन बन सकते हैं. इसका एक बड़ा कारण भी है. पेंटा के पास मनी इन द बैंक ब्रीफकेस है. जब तक वो इसे कैश-इन नहीं करते हैं तब तक उन्हें कुछ करने के लिए मिल जाएगा. विज़न के पास से चैंपियनशिप हट जाएगी. इसके बाद ग्रुप के सदस्य कुछ अलग कर सकते हैं. मैं एवंस और पेंटा को चैंपियन देखना चाहूंगा.”
ये भी पढ़ें: Roman Reigns ने WWE में ‘दोहरा शतक’ जड़कर रचा इतिहास, बतौर चैंपियन हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
Crown Jewel 2026 में होने वाले हैं बड़े मुकाबले
Crown Jewel 2026 में तगड़े मुकाबले इस बार देखने को मिलने वाले हैं. रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच मैच होगा. दोनों के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच रखा गया है. दोनों अपने ब्रांड के टॉप चैंपियन हैं. अभी तक सैमी का दबदबा देखने को मिलेगा. देखना होगा कि वो जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं. लिव मॉर्गन और चेल्सी ग्रीन के बीच वुमेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. इनकी राइवलरी भी अभी तक तगड़ी रही है. कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच भी मैच तय किया गया है. दोनों के बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच होने वाला है. इनकी राइवलरी लंबे समय से चल रही है. इस बार दुश्मनी का अंत हो जाएगा. दोनों अपनी जीत का दावा कर चुके हैं. देखना होगा कि किसे रेसलर को जीत मिलेगी. शो में फिन बैलर और गुंथर के बीच भी मैच बुक किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली का ‘WWE अवतार’, जॉन सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया, वायरल हुआ वीडियो
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
1 day agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
4 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines