Roman Reigns और Brock Lesnar ने John Cena को खास अंदाज में दिया ट्रिब्यूट, WWE ने पोस्ट किया धमाकेदार वीडियो

WWE Saturday Night’s Main Event में गुंथर के खिलाफ जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. इससे पहले रोस्टर के तमाम सुपरस्टार्स ने खास अंदाज में सीना को ट्रिब्यूट दिया है.

WWE

जॉन सीना को दिया गया ट्रिब्यूट

Roman Reigns & Brock Lesnar: WWE Saturday Night’s Main Event के आयोजन में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. वहां पर जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. उनका 23 साल का ऐतिहासिक करियर जल्द ही खत्म होने वाला है. गुंथर के साथ उनका अंतिम मैच बुक किया गया है. खैर सीना को उनके प्रशंसक अलग-अलग अंदाज में विदाई दे रहे हैं. रोमन रेस और ब्रॉक लैसनर सहित रोस्टर के टॉप स्टार्स ने इस बार सीना को ट्रिब्यूट दिया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

WWE ने पोस्ट किया खास वीडियो

ये हफ्ता रेसलिंग फैंस के लिए सुखद और दुखद दोनों रहने वाला है. 13 दिसंबर के बाद जॉन सीना का इन-रिंग करियर खत्म हो जाएगा. अभी तक सीना का रिटायरमेंट टूर शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने कुछ शानदार पल दिए हैं. इस दौरान सीना ने कुछ रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने अपने पुराने विरोधियों का सामना भी किया, जिसमें ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन, एजे स्टाइल्स और आर-ट्रुथ जैसे दिग्गज शामिल हैं.

विज्ञापन

जॉन सीना का WWE में अध्याय खत्म होने वाला है. WWE सुपरस्टार्स उनके प्रति प्रशंसा और सम्मान व्यक्त कर रहे हैं, जिसमें उनके कई पुराने विरोधी भी शामिल हैं. WWE ने सीना को ट्रिब्यूट देने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी इसमें दिख रहे हैं. इन दोनों के अलावा वीडियो में बैकी लिंच, रिया रिप्ली, सैथ रॉलिंस, ड्रू मैकइंटायर, लोगन पॉल, रुसेव, शेमस और ट्रिपल एच सहित तमाम स्टार्स भी शामिल हैं. ये वीडियो बहुत खास है क्योंकि इसमें किसी ने बात नहीं की. सभी ने सीना के एक्शन की नकल की है. किसी ने पोस्टर के जरिए संदेश दिया है तो कोई सीना की एक्टिंग कर रहा है.

विज्ञापन

WWE Wrestlepalooza 2025 में जॉन सीना को मिली थी हार

जॉन सीना ने रिटायरमेंट टूर में मैच के लिए अपने पुराने विरोधियों को ही चुना. सीना और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी काफी पुरानी है. सीना से लड़ने के लिए लैसनर ने समरस्लैम 2025 में दो साल बाद वापसी की. द बीस्ट ने उन्हें शानदार एफ-5 लगाया. सीना और लैसनर के बीच सितंबर में हुए Wrestlepalooza 2025 में मैच हुआ. वहां पर द बीस्ट ने एकतरफा जीत दर्ज की. सीना को लैसनर ने कुल साथ एफ-5 लगाए थे. उनकी हालत खराब हो गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ