3 बड़े सरप्राइज जो WWE में John Cena के रिटायरमेंट मैच में Triple H फैंस को दे सकते हैं

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. ट्रिपल एच वहां पर कुछ बड़े सरप्राइज देकर फैंस को हैरान कर सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

ट्रिपल एच दे सकते हैं फैंस को तोहफे

John Cena Final Match: WWE में जॉन सीना के रिटायरमेंट मैच को अब कुछ ही दिन बचे हैं. 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में वह अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. फैंस उन्हें लेकर इमोशनल हो रहे हैं. गुंथर के साथ सीना का अंतिम मैच बुक किया गया है. द रिंग जनरल ने हाल ही में द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीता. यहां हम तीन बड़े सरप्राइज की बात करेंगे जो WWE में सीना के रिटायरमेंट मैच में ट्रिपल एच फैंस को दे सकते हैं.

विज्ञापन

द रॉक की एंट्री

जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर में द रॉक ने अभी तक सबसे ज्यादा निराश किया है. Elimination Chamber 2025 में रॉक के इशारे पर ही सीना ने हील टर्न लिया था. हैरान करने वाली बात है कि इसके बाद से टीवी पर रॉक नज़र नहीं आए. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सीना के फेयरवेल टूर में उनका एक बार आना तो बनता है. ट्रिपल एच Saturday Night’s Main Event में बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं. वहां पर सीना के आखिरी मैच में रॉक की एंट्री हो सकती है. ऐसा हुआ तो वाशिंगटन, डीसी के फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे.

विज्ञापन

गुंथर को टैपआउट करा सकते हैं जॉन सीना

गुंथर और जॉन सीना के बीच असली जंग टैपआउट की है. द रिंग जनरल कह चुके हैं कि सीना उनके स्लीपर होल्ड लॉक से नहीं बचेंगे. वहीं सीना भी STF के मास्टर हैं. वो अपने इस सबमिशन से कई रेसलर्स को टैपआउट करा चुके हैं. इस मुकाबले में गुंथर जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. सभी को लग रहा है कि सीना हार मान जाएंगे. ट्रिपल एच अपने सरप्राइज से हैरान कर सकते हैं. हो सकता है कि सीना ही गुंथर को टैपआउट करा दें.

विज्ञापन

विंस मैकमैहन और डोनाल्ड ट्रंप शो में आ सकते हैं

Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना के आखिरी मैच को देखने के लिए विंस मैकमैहन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने की खबरें भी सामने आ रही हैं. सीना की सफलता के पीछे विंस का बहुत बड़ा हाथ रहा है. ट्रिपल एच, विंस और ट्रंप को शो में बुलाकर फैंस को तगड़ा सरप्राइज दे सकते हैं. विंस को लंबे समय से WWE टीवी पर नहीं देखा गया है. उनके आने से दर्शक खुश हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें:-‘Roman Reigns सबसे बड़े दुश्मन हैं’- WWE के मौजूदा चैंपियन का ट्राइबल चीफ को लेकर चौंकाने वाला बयान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ