'Roman Reigns सबसे बड़े दुश्मन हैं'- WWE के मौजूदा चैंपियन का ट्राइबल चीफ को लेकर चौंकाने वाला बयान

WWE में कोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच जबरदस्त राइवलरी रही थी. अभी भी इनके बीच तनाव चल रहा है. अब रोड्स ने रेंस के साथ दुश्मनी को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है.

WWE

रोमन रेंस को लेकर चौंकाने वाला बयान

Roman Reigns: WWE में 2022 में कोडी रोड्स ने धमाकेदार वापसी की. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. कंपनी ने उन्हें बड़ा पुश दिया. दो बार रोड्स ने मेंस रॉयल रंबल मैच अपने नाम किया. 2023 और 2024 में रोड्स की रोमन रेंस के साथ जबरदस्त राइवलरी रही. WrestleMania 30 और 40 में दोनों के बीच तगड़े मैच हुए. WrestleMania 40 में रोड्स ने रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. खैर रोड्स का मानना है कि रेंस WWE में उनके सबसे बड़े दुश्मन हैं.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स ने दिया बड़ा बयान

What Do You Wanna Talk About? पॉडकास्ट के नए एपिसोड में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस के साथ दुश्मनी को लेकर खुलकर बात की. वहां पर कोडी ने कहा,”कभी-कभी पर्सनल कहानियां टिकटों की बिक्री के मामले में बहुत अच्छा पैसा कमाती हैं. लोग कभी भी रेसलिंग की असलियत को अलग-अलग पहलुओं में नहीं जान पाएंगे. लोग सिर्फ नियम और कहानियां देखते हैं. ये ही सबसे खूबसूरत बात है. मुझे उनका (रोमन रेंस) का उदाहरण देना पसंद नहीं है. इस कंपनी में मेरे सबसे बड़े विरोधी, मुझे नाम लेने की जरूरत भी नहीं है. उतना ही रियल है, जितना हो सकता है.

विज्ञापन

कोडी ने आगे कहा,”ये बिल्कुल असली है. आप QB1 बनना चाहोगे, मैं QB1 बनना चाहूंगा. इसमें हर बात सच है. जब हम साथ काम करते हैं, तो शायद वही मेरे सबसे पसंदीदा साथी हैं. उनके साथ मैं अपना म्यूजिक बनाना पसंद करता हूं. मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों होता है.”

विज्ञापन

WWE Survivor Series 2025 में हुआ था बवाल

हाल ही में Survivor Series 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में रोमन रेंस और कोडी रोड्स एक ही टीम का हिस्सा थे. इनके साथ द उसोज़ और सीएम पंक भी थे. इन सभी स्टार्स को द विज़न ग्रुप के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. मैच खत्म होने के बाद रोड्स और रेंस के बीच तनाव देखने को मिला था. रेंस ने कोडी से कहा कि वो अंतिम बार उनके साथ टीम बनाकर काम कर रहे हैं. इसके बाद कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेंस और कोडी के बीच WrestleMania 42 में मैच हो सकता है.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ