Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

करियर खत्म!, WWE रिंग में Randy Orton ने फेमस स्टार का हाथ तोड़कर मचाई सनसनी, माफी के बदले दिया बड़ा धोखा

WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में रैंडी ऑर्टन ने खूब बवाल मचाया. उन्होंने एक फेमस स्टार के ऊपर जानलेवा हमला कर उनका हाथ तोड़ दिया. आइए आपको बताते हैं कि मेन इवेंट में हुए सैगमेंट में ऑर्टन ने क्या किया.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 21, 2026 11:06
रैंडी ऑर्टन का बवाल

Randy Orton: WWE में इस समय रैंडी ऑर्टन चर्चा में चल रहे हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया. रैंडी ने रोड्स का बुरा हाल करते हुए उन्हें लहुलूहान कर दिया. ऑर्टन कह चुके हैं कि वो इस बार 15वां टाइटल जीतकर रहेंगे. खैर WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में ऑर्टन ने सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने एक फेमस स्टार का हाथ ही तोड़ दिया. अब उनका करियर खतरे में पड़ गया है.

WWE SmackDown के मेन इवेंट में हुआ खास सैगमेंट

WWE SmackDown के बैकस्टेज में मैट कार्डोना का सामना रैंडी ऑर्टन के साथ हुआ. कार्डोना ने कहा कि वो रैंडी को दशकों से जानते हैं. ऑर्टन ने मैट को धमकी दी. इसके बाद उन्होंने कार्डोना को कोहनी से मारकर गिरा दिया. बाद में ऑर्टन ने अपना माइंड चेंज किया और कार्डोना से माफी मांगने की बात कही. मेन इवेंट में ऑर्टन ने मैट को रिंग में बुलाया. ऑर्टन ने कार्डोना को लो-ब्लो और आरकेओ से धराशाई किया. इसके बाद रिंग के बाहर उन्हें टेबल पर पटका. WWE ऑफिशियल ने आकर ऑर्टन को शांत किया. ऑर्टन ने कार्डोना को रिंग के अंदर डाला. उन्होंने कार्डोना के हाथ में चेयर फंसाई और उस पर पैर से जोरदार हमला कर दिया. दर्द के चलते कार्डोना रिंग में बुरी तरह कराह रहे थे. ऐसा लगा कि उनका हाथ टूट गया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट्स, 20 मार्च, 2026: Randy Orton ने फेमस स्टार का तोड़ा हाथ, कंपनी को मिले नए चैंपियंस

WWE WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. वहां पर कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. रैंडी ने हाल ही में मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर रोड्स के खिलाफ टाइटल मैच हासिल किया. रैंडी और कोडी की राइवलरी अब जबरदस्त हो गई है. ऑर्टन के हील टर्न के बाद तो और ज्यादा मजा फैंस को आ रहा है.

ये भी पढ़ें:-John Cena का ‘भाई’ बना 54 साल की उम्र में WWE का नया चैंपियन, पूर्व ट्राइबल चीफ को लगा तगड़ा झटका

First published on: Mar 21, 2026 11:06 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.