Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

दिवंगत Hulk Hogan के दोस्त को 2026 के WWE हॉल ऑफ फेम में किया जाएगा शामिल, Triple H हुए गदगद

WWE WrestleMania 42 से पहले 17 अप्रैल को हॉल ऑफ फेम सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. एक दिग्गज को हॉल ऑफ फेम में शामिल करने की घोषणा हुई है. इस पर ट्रिपल एच ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 22, 2026 16:12
WWE हॉल ऑफ फेम

WWE Hall Of Fame: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होगा. इससे पहले कंपनी हॉल ऑफ फेम सेरेमनी भी रखेगी. कुछ दिग्गजों को खास सम्मान दिया जाएगा. पिछले साल हल्क होगन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. अब उनके पूर्व साथ डेनिस रोडमैन को 2026 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. हाल ही में इसका ऑफिशियल ऐलान किया गया. सबसे बड़ी बात है कि इस मौके पर ट्रिपल एच ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल होगा दिग्गज

आपको बता दें डेनिस रोडमैन NBA के दिग्गज खिलाड़ी हैं. उन्हें बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया है. उन्होंने अपने करिय में पांच बार NBA के टाइटल जीते हैं. रोडमैन को NBA इतिहास के सबसे बड़े डिफेंडर्स में से एक माना जाता है. हाल ही में ESPN NBA इनसाइडर शम्स चरानिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि रोडमैन इस साल WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे. रोडमैन ने WWE में भी परफॉर्म किया था. हल्क होगन उनके बहुत अच्छे दोस्त थे. होगन आज जिंदा होते तो उन्हें अपने दोस्त को लेकर बहुत खुशी होती. रोडमैन को हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने को लेकर ट्रिपल एच भी खुश दिखाई दिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों WrestleMania 42 में Brock Lesnar की WWE के ‘दानव’ के खिलाफ हार होनी चाहिए, क्या Triple H लेंगे बड़ा फैसला?

---विज्ञापन---

WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे दिग्गज

2026 का WWE हॉल ऑफ फेम बहुत ही शानदार होने वाला है. स्टेफनी मैकमैहन और एजे स्टाइल्स को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. इन दोनों को इंडक्ट करने का ऐलान द अंडरटेकर ने किया. स्टाइल्स ने 2026 के रॉयल रंबल में अपने करियर का अंतिम मैच लड़ा था. स्टाइल्स ने अब रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. इनके अलावा Demolition को भी हॉल ऑफ फेम का सम्मान दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns की खैर नहीं! WWE चैंपियन ने शानदार फिजिक की तस्वीर पोस्ट कर भरी हुंकार, WrestleMania में मचेगा बवाल

First published on: Mar 22, 2026 04:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.