Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE रिंग में हजारों लोगों के सामने कैसे फट गए थे फेमस महिला रेसलर के कपड़े? वीडियो वायरल होने के बाद किया सच्चाई का खुलासा!

WWE में एक फेमस वुमेन स्टार ने लंबे समय तक काम किया. इस दौरान उन्होंने कई अलग तरह के कैरेक्टर निभाए. एक मुकाबले से पहले उन्हें वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार होना पड़ा था. अब इसे लेकर उन्होंने खास बयान दिया है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 27, 2026 14:11
फेमस स्टार का बड़ा खुलासा

Former WWE Star: WWE में ईवा मैरी ने कई साल तक काम किया. पहले 2013 से 2017 तक वो कंपनी का हिस्सा रहीं इसके बाद उनका दूसरा रन 2020 से 2021 तक चला. मैरी ने मैनेजर की भूमिका भी निभाई. वो अपने खास लुक और गिमिक के लिए जानी जाती थीं. कंपनी ने बीच-बीच में उन्हें अच्छा पुश दिया. मैरी के साथ साल 2016 में रिंग में एक ऐसी घटना हुई थी, जिसके बाद वो बहुत चर्चा में आ गईं. दरअसल मैरी वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुई थीं. मैरी ने हाल ही में इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है कि आखिर रिंग में ये क्यों हुआ.

पूर्व WWE स्टार ईवा मैरी के साथ हुई बड़ी घटना

अगस्त 2026 में WWE SmackDown में बैकी लिंच और ईवा मैरी का मैच तय किया गया था. मैरी ने अपने नए गिमिक के साथ रिंग में एंट्री की. इस गिमिक के तहत उन्होंने रिंग में आकर मैच में कम्पीट ना करने का कोई बहाना बनाया. इससे पहले भी वो कई बार अलग हरकतें कर चुकी थीं. इस बार मामला इतना आगे बढ़ा की वो वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गईं. उनकी टॉप का स्ट्रेप टूट गया था. कहा जाता है कि ये पहले से की गई प्लानिंग थी. हैरान करने वाली बात ये है कि मैरी के इस वायरल वीडियो को यूट्यूब पर 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज Brock Lesnar का दाहिना कान टेढ़ा-मेढ़ा और सूजा हुआ क्यों है? जानिए असली कारण

ईवा मैरी ने किया सच्चाई का खुलासा

हाल ही इनसाट के क्रिस वैन व्लिएट को मैरी ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां उनसे वायरल वीडियो को लेकर सवाल पूछा गया. मैरी ने कहा, “पूरी कहानी बहुत मजेदार थी. मेरे पास रिंग में न उतरने का कोई नो कोई बहाना होता है. एक बार मैंने ट्रैफिक में फंसने का बहाना बनाया. दूसरी बार मेरे घुटने में चोट लग गई. इसके बाद कपड़ों में कुछ गड़बड़ी हो गई. मुझे याद नहीं है कि ये आइडिया किसने दिया था. हां मुझे बताया जरूर गया था. मैं आसानी से मान भी गई क्योंकि विलेन हूं. इस वजह से ही मैंने हीरो बनने या बेवकूफ ना दिखने वाले कैरेक्टर से खुद को बहुत जल्दी अलग कर लिया. मैंने सभी को नजरअंदाज किया और ये तरीका काम कर गया. लोग मुझसे नफरत करते थे, लेकिन कपड़ों वाला सीन काफी मुश्किल था. ये लाइव टीवी पर था. इसे रियल दिखाने के लिए हमें एक बार रिहर्सल करनी पड़ी थी. मैं बिल्कुल नहीं चाहती थी अपना टॉप उतार दूं. कैमरामैन भी घबराए हुए थे. वो डरे हुए थे. मुझे अच्छी तरह से टेप से बांध दिया गया था. आखिरकार सब अच्छे से हुआ.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 में बदलेगी इन 5 स्टार्स की किस्मत! Triple H दे सकते हैं बड़ा पुश

First published on: Feb 27, 2026 02:11 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.