Saturday Night’s Main Event: WWE Saturday Night’s Main Event में चार तगड़े मुकाबले देखने को मिले. शो की शुरुआत में कोडी रोड्स और ओबा फेमी के बीच मैच हुआ. मुकाबला काफी शानदार रहा. हर कोई इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. बुरी बात ये रही कि एक अच्छे मैच का नतीजा नहीं निकला. ड्रू मैकइंटायर ने मुकाबले में दखलअंदाजी कर कोडी के ऊपर हमला कर दिया. फैंस ने सोचा था कि मुकाबले का अंत काफी शानदार रहेगा, लेकिन WWE ने काफी खराब बुकिंग की.
WWE Saturday Night’s Main Event में ड्रू मैकइंटायर का बवाल
कोडी रोड्स और ओबा फेमी ने एक-दूसरे के ऊपर तगड़े मूव्स लगाए. शुरुआत में फेमी का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने तेजी से रोड्स को क्रॉस बॉडी और क्लोथलाइन से धराशाई किया. कोडी भी फेमी के एक्शन को देखकर हैरानी में आ गए थे. रोड्स ने धीरे-धीरे वापसी की. उन्होंने बताया कि क्यों वो वर्ल्ड चैंपियन हैं. रिंग के बाहर भी दोनों स्टार्स ने खूब तबाही मचाई.
मुकाबले में अचानक ड्रू मैकइंटायर ने आकर कोडी रोड्स पर हमला कर दिया. इस वजह से रेफरी को मुकाबला रद्द करना पड़ा. मैकइंटायर के एक्शन को देखकर फेमी को भी गुस्सा आ गया था. उन्होंने ड्रू को धक्का दिया. इसके बाद रोड्स ने मैकइंटायर को कोडी कटर दिया. फेमी ने ड्रू को रिंग के बाहर किया. मैच के बाद दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखाया.
ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena के आखिरी मैच से पहले Triple H और The Rock हुए भावुक, लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज
WWE Royal Rumble 2026 में हो सकता है बड़ा मैच
Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. कोडी कह चुके हैं कि वो एक अंतिम मैच ड्रू के साथ लड़कर दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं. Royal Rumble 2026 में दोनों के बीच तगड़ा मैच कंपनी द्वारा बुक किया जा सकता है. सबसे बड़ी बात है कि दोनों के मुकाबले में कोई बड़ी शर्त जोड़ी जा सकती है.
ये भी पढ़ें:-गूगल ने WWE दिग्गज John Cena को किया सैल्यूट, सर्च करते ही दिखेगा छोटा हाथ
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
11 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines