गूगल ने WWE दिग्गज John Cena को किया सैल्यूट, सर्च करते ही दिखेगा छोटा हाथ

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना का करियर खत्म हो जाएगा. वो अपना आखिरी मुकाबला गुंथर के खिलाफ लड़ने वाले हैं. गूगल ने भी उन्हें खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है.

WWE

जॉन सीना का आखिरी मैच

विज्ञापन

John Cena Final Match: WWE Saturday Night’s Main Event बहुत तगड़ा होने वाला है क्योंकि जॉन सीना वहां पर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. सीना के 23 साल का ऐतिहासिक करियर जल्द ही खत्म हो जाएगा. द रिंग जनरल गुंथर के साथ उनका मैच बुक किया गया है. पूरी दुनिया सीना को अपने खास अंदाज में ट्रिब्यूट दे रही है. सीना के सभी साथियों ने दिल की बात उन्हें लेकर रखी है. WWE ने भी कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें रोस्टर के सभी स्टार्स ने सीना को ट्रिब्यूट दिया था. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस भी वीडियो में शामिल थे. खैर अब गूगल ने भी 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन को सैल्यूट किया है.

WWE दिग्गज जॉन सीना को मिला सम्मान

जॉन सीना ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. 23 साल में उन्होंने फैंस को कभी ना भूलने वाली यादें दी हैं. हर कोई उन्हें इस समय याद कर रहा है. अगर आप गूगल में जाकर जॉन सीना सर्च करेंगे, तो स्क्रीन के नीचे एक छोटे से हाथ का ग्राफिक दिखाई देगा. उस पर क्लिक करने से सीना के लिए यू कांट सी मी का एनिमेशन खुल जाएगा. गूगल की तरफ से सीना को ट्रिब्यूट देने के लिए ये एक शानदार पहल है. गूगल हमेशा बड़ी हस्तियों को ही ट्रिब्यूट देता है और सीना इस श्रेणी में आते हैं.

विज्ञापन

WWE दिग्गज द रॉक ने कही बड़ी बात

द रॉक और जॉन सीना का इतिहास काफी पुराना रहा है. 2012 में दोनों के बीच तगडे़ मुकाबले हुए थे. सीना के आखिरी मैच को लेकर रॉक भी भावुक हो गए हैं. उन्होंने सीना को लेकर खास संदेश दिया. रॉक ने कहा,”ये संदेश मेरे भाई जॉन सीना के लिए है. 13 दिसंबर, वो समय आ गया है. आप अपने ऐतिहासिक करियर का आखिरी मैच लड़ने जा रहे हैं. मैं कुछ बातें साझा करना चाहता हूं. जैसे कि हम रेसलिंग की दुनिया में कहते हैं, आप गुंथर के साथ धमाल मचा देंगे. मैं आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं. आपके योगदान और उपलब्धियों के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं. हम दोनों का एक अनोखा और यादगार इतिहास रहा है. हमने अपने मुकाबलों में सचमुच खून बहाया है. हमने रिकॉर्ड तोड़े हैं. सच में ये शानदार रहा है. मुझे इस पर हमेशा गर्व रहेगा.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ