WWE में John Cena के आखिरी मैच से पहले Triple H और The Rock हुए भावुक, लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ने वाले हैं. इससे पहले ट्रिपल एच और द रॉक ने उन्हें लेकर खास संदेश दिया है. जानिए दोनों दिग्गजों ने क्या कहा.

WWE

द रॉक और ट्रिपल एच ने क्या कहा?

John Cena Final Match: WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. पूरी दुनिया उन्हें लेकर उत्साहित है. गुंथर के साथ उनका आखिरी मैच होने वाला है. उन्होंने द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतकर ये सौभाग्य प्राप्त किया था. सीना के 23 साल का करियर बहुत जल्द खत्म हो जाएगा. खैर सीना के आखिरी मैच से पहले ट्रिपल एच और द रॉक का बयान भी सामने आ गया है. दोनों दिग्गजों ने 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन को लेकर बड़ी बात कही है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने क्या कहा?

WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन वाशिंगटन, डीसी में होने वाला है. जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर अभी तक शानदार रहा है. उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना किया है. साथ ही साथ बड़े रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं. ट्रिपल एच ने बतौर क्रिएटिव हेड उनका बढ़िया साथ दिया है. द गेम भी सीना को तगड़ी विदाई देना चाहते हैं. खैर ट्रिपल एच ने सीना के आखिरी मैच से पहले खास संदेश दिया है. उन्होंने कहा,”आखिरी बार. आप सभी के लिए जिन्हें वो देखते हैं, सुनते हैं और प्यार करते हैं. धन्यवाद जॉन सीना”.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार द रॉक हुए भावुक

आप सभी जानते हैं कि द रॉक और जॉन सीना की राइवलरी भी काफी पुरानी रही है. दोनों को एक साथ रिंग में देखना हर किसी का सपना होता है. इस साल Elimination Chamber में रॉक के इशारे पर ही सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. रॉक भी सीना को लेकर इमोशनल हो गए हैं. उन्होंने बहुत ही प्यारा संदेश देते हुए कहा,”ये संदेश मेरे भाई जॉन सीना के लिए है. 13 दिसंबर, वो समय आ गया है. आप अपने ऐतिहासिक करियर का आखिरी मैच लड़ने जा रहे हैं. मैं कुछ बातें साझा करना चाहता हूं. जैसे कि हम रेसलिंग की दुनिया में कहते हैं, आप गुंथर के साथ धमाल मचा देंगे. मैं आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं. आपके योगदान और उपलब्धियों के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं. हम दोनों का एक अनोखा और यादगार इतिहास रहा है. हमने अपने मुकाबलों में सचमुच खून बहाया है. हमने रिकॉर्ड तोड़े हैं. सच में ये शानदार रहा है. मुझे इस पर हमेशा गर्व रहेगा.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ