3 मौजूदा WWE स्टार्स जिनकी प्रेमानंद महाराज की शरण में गए Veer Mahaan रिंग में बैंड बजा चुके हैं

WWE में भारतीय स्टार वीर महान ने बढ़िया काम किया. 2022 में उन्होंने रिंग में खतरनाक मुकाबले लड़े. लगभग सभी मैचों में उन्हें जीत मिली. मौजूदा समय में कुछ एक्टिव स्टार्स को भी वो हराने में कामयाब रहे थे.

WWE

वीर महान ने WWE में किया शानदार काम

Veer Mahaan: WWE में भारतीय रेसलर रिंकू सिंह ने वीर महान नाम से शानदार काम किया. वीर को अप्रैल 2024 में कंपनी ने रिलीज कर दिया था. वो अब प्रेमानंद महाराज की शरण में चले गए हैं. 2022 में वीर को पुश भी दिया गया था, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई. इस दौरान उन्होंने रेड ब्रांड में खूब हाहाकार मचाई थी. यहां हम तीन मौजूदा सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनकी वीर WWE रिंग में सिंगल्स मैच में बैंड बजा चुके हैं.

विज्ञापन

आर-ट्रुथ

आर-ट्रुथ का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. मौजूदा समय में वो जबरदस्त काम कर रहे हैं. वीर महान का मुकाबला आर-ट्रुथ के साथ भी हो चुका है. लाइव टीवी पर इनकी टक्कर नहीं हुई. हाउस शो में Sunday Stunner और Saturday Night’s Main Event में दोनों के बीच चार मुकाबले हुए हैं. चारों मुकाबलों में ट्रुथ का वीर ने बुरा हाल किया. 2022 में इनके बीच मैच हुए थे. उस समय वीर महान का सिंगल्स रन चल रहा था.

विज्ञापन

डॉमिनिक मिस्टीरियो

डॉमिनिक मिस्टीरियो आज WWE के सबसे बड़े हील बन चुके हैं. 2025 उनके लिए शानदार रहा. बतौर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन उन्होंने जबरदस्त काम किया. वीर महान की मिस्टीरियो का साथ भी राइवलरी रह चुकी हैं. दोनों की टक्कर लाइव इवेंट के अलावा Raw में हो चुकी है. अप्रैल 2024 में रेड ब्रांड में हुए एक मैच में मिस्टीरियो को 2 मिनट में वीर ने हरा दिया था. वीर ने मिस्टीरियो की हड्डी पसली एक कर दी थी. वीर ने रेड ब्रांड में दो मैचों में डॉमिनिक को मात दी थी.

विज्ञापन

रे मिस्टीरियो

रे मिस्टीरियो को कुछ साल पहले हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. रे बहुत जल्द अब रेसलिंग से संन्यास ले लेंगे. वीर महान की रे मिस्टीरियो के साथ भी दुश्मनी रही थी. जून 2022 में हुए Raw के एक एपिसोड में वीर ने रे को हरा दिया था. वीर ने तीन मिनट में ही मैच खत्म कर दिया था. मिस्टीरियो जैसे दिग्गज को बुरी तरह हराना वीर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी. महान की ताकत के आगे बिल्कुल भी मिस्टीरियो टिक नहीं पाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ